{"_id":"611376538ebc3e0d5b0202b2","slug":"amitabh-bachchan-completes-21-years-on-kbc-gets-love-from-abhishek-navya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kaun Banega Crorepati: दिवालिया हो चुके थे अमिताभ बच्चन की KBC ने बदली थी किस्मत, 21 साल से संभाल रहे होस्ट की गद्दी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Kaun Banega Crorepati: दिवालिया हो चुके थे अमिताभ बच्चन की KBC ने बदली थी किस्मत, 21 साल से संभाल रहे होस्ट की गद्दी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 11 Aug 2021 01:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को 21 साल पूरे हो गए हैं। अमिताभ ने इस अवसर पर अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है और उसमें सभी का आभार जताया है। उन्होंने कुर्सी पर बैठे हुए तस्वीर का कोलाज शेयर करते हुए लिखा है कि 2000 से कुर्सी, जिंदगी के वो 21 साल और साथ आए सभी का आभार। अमिताभ ने इस शो के सीजन 13 के साथ वापसी की है। आपको बता दें कि 'कौन बनेगा करोड़पति' छोटे पर्दे का बेहद लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो है। इसके हर नए सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है।
इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीर में अमिताभ ने सूट पहना हुआ है और वो कुर्सी पर बैठे हुए हैं। यह 'कौन बनेगा करोड़पति' का सेट है। उनकी इस तस्वीर पर बेटे अभिषेक बच्चन और नातिन नव्या नवेली नंदा ने भी रिएक्शन दिया है।
3 of 5
कौन बनेगा करोड़पति
अभिषेक बच्चन ने अमिताभ बच्चन के इंस्टाग्राम पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए हाथ उठाने वाला इमोजी बनाया है। वहीं, नातिन नव्या ने लाल दिल का इमोजी पोस्ट कर दादा के प्रति प्यार जताया है। इस पोस्ट पर अमिताभ के कई प्रशंसकों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं और अमिताभ को शुभकामनाएं दी हैं। एक व्यक्ति ने अमिताभ को 13वीं सीजन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग के जरिए फैंस को शो की अपडेट देते रहते हैं। पिछले हफ्ते उन्होंने लिखा था कि केबीसी के नए सीजन के लिए रिहर्सल शुरू हो गई है। उन्होंने कहा था कि प्रसारण के लिए कुछ ही वक्त में इसकी रिकॉर्डिंग शुरू हो जाएगी। अमिताभ ने मंगलवार को प्रशंसकों को बताया था कि केबीसी 13 के लिए रिकॉर्डिंग के पहले दिन उन्हें देर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कौन बनेगा करोड़पति
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ये शो अमिताभ के लिए बेहद खास है। दरअसल अमिताभ ने एक समय में खुद की कंपनी ABCL शुरू की थी। लेकिन कुछ ही समय में कंपनी की आर्थिक स्थिति खराब होने लगी। अमिताभ पर करोड़ों का कर्ज हो गया। और लेनदार पैसों के लिए उनके घर तक आने लगे। रिपोर्ट्स की मानें तो उन पर 90 करोड़ का कर्ज था। तभी स्टार प्लस से उनके पास कौन बनेगा करोड़पति का ऑफर आया। उन्होंने इसे बिना सोचे समझे ही हां कर दिया। इसके बाद से ही अमिताभ बच्चन की आर्थिक स्थिति ठीक हुई। अमिताभ बीते 21 साल से इस शो को होस्ट कर रहे हैं। बीच में एक बार शाहरुख खान ने इस शो को होस्ट किया था लेकिन वो सीजन फ्लॉप रहा।
विज्ञापन
5 of 5
कौन बनेगा करोड़पति
अमिताभ ने 2000 में शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की मेजबानी शुरू की थी। तब से वह एक सीजन को छोड़कर इस शो का लगातार हिस्सा रहे हैं। साल 2006 में अभिनेता शाहरुख खान ने इस शो को होस्ट किया था। इस शो के सीजन 13 का प्रीमियर 23 अगस्त को होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।