फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टी20 जीतने के बाद विराट के लिए 'एंथनी' बने अमिताभ, बोले- 'वेस्टइंडीज को कितना मारा'

Sat, 07 Dec 2019 11:25 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sat, 07 Dec 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan congratulate virat kohli after india vs west indies t20
अमिताभ बच्चन, विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टी-20 अपने नाम कर लिया। मैच में कप्तान विराट कोहली ने 94 रन की नाबाद पारी खेली। विराट की धमाकेदार पारी की तारीफ करते फैंस नहीं थक रहे। यही नहीं मेगा स्टार अमिताभ बच्चन ने भी अपने अंदाज में उन्हें बधाई दी।

amitabh bachchan congratulate virat kohli after india vs west indies t20
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media

अमिताभ ने अपनी ही फिल्म 'अमर अकबर एंथनी' के अंदाज में विराट के लिए मैसेज पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- 'यार कितनी बार बोला मई तेरे को कि विराट को मत छेड़, मत छेड़, मत छेड़। पन सुनताइच किधर है तुम। अभी पर्ची लिख के दे दिया ना हाथ में। देख देख... वेस्टइंडीज का चेहरा देख। कितना मारा उसको, कितना मारा।'  (एंथनी भाई के सम्मान सहित)

amitabh bachchan congratulate virat kohli after india vs west indies t20
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाले कलाकारों में से हैं। उनका ये पोस्ट देख फैंस भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'वो किंग हैं।' वहीं एक अन्य ने लिखा- 'विराट के लिए कुछ भी संभव है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan congratulate virat kohli after india vs west indies t20
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

77 वर्षीय अमिताभ बच्चन पिछले दिनों लिवर में समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने अस्पताल से तस्वीर भी शेयर की थी। इस दौरान भी अमिताभ सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहे और फैंस को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते रहे। तबीयत ठीक होने के बाद अमिताभ फिर से शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं।

विज्ञापन
amitabh bachchan congratulate virat kohli after india vs west indies t20
amitabh bachchan - फोटो : social media

अमिताभ हाल ही में मनाली में थे जहां उन्होंने फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग पूरी की। वो वापस मुंबई लौट आए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अप्रैल में अमिताभ इसी फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली दोबारा जा सकते हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। इसमें रणबीर ने शिव का किरदार निभाया है और अमिताभ बच्चन उनके गुरु बने हैं।

पाकिस्तान में हैं इन पांच कलाकारों के 'कार्बन कॉपी', सलमान-रणवीर के हमशक्ल को देख खा जाएंगे धोखा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed