{"_id":"5d8d82348ebc3e93d56cc444","slug":"amitabh-bachchan-coolie-accident-when-he-came-back-home-after-2-months","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कुली' के हादसे के दो महीने बाद घर लौटे थे अमिताभ, रोते हुए पिता के पैर छू लगा लिया था गले","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'कुली' के हादसे के दो महीने बाद घर लौटे थे अमिताभ, रोते हुए पिता के पैर छू लगा लिया था गले
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 27 Sep 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमिताभ बच्चन पिछले 50 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं । इसी वजह से उन्हें महानायक का तमगा मिला है । बिग बी के बॉलीवुड करियर में एक समय ऐसा भी आया था जब वो एक सीन की वजह से अस्पताल पहुंच गए थे । वहां उन्होंने जिंदगी और मौत के बीच लंबी जंग लड़ी थी । हम बात कर रहे हैं फिल्म 'कुली' की...
2 of 5
coolie film
इस फिल्म में एक एक्शन सीन शूट करते वक्त अमिताभ के पेट में कांच की मेज जा घुसी। इसके बाद अमिताभ करीब 2 महीने तक अस्पताल में रहे थे। इस दौरान अमिताभ के फैंस ने उनके लिए बहुत दुआएं की थीं । हाल ही में उस वक्त का एक वीडियो सामने आया है जब बिग बी 2 महीने बाद अस्पताल से घर लौटे थे । इस वीडियो को विरल भयानी ने शेयर किया है ।
इस वीडियो में अमिताभ कार से उतरते नजर आ रहे हैं । उनके फैंस, परिवार वाले और मीडिया उनका स्वागत कर रही है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन अपने पिता हरिवंश राय बच्चन के पैर छूते हैं। इसी दौरान अमिताभ बच्चन ने अपने पिता को पहली बार रोते हुए देखा था। इसके बाद वो अपनी मां के भी पैर छूते हैं।
अमिताभ बच्चन वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं, 24 सितंबर से ठीक 2 महीने पहले मेरा एक्सीडेंट हुआ था और मैं डॉक्टर्स की वजह से ही आज 2 महीने बाद यहां बैठा हूं। बता दें कि 24 सितंबर को बिग बी इस घटना के बाद घर लौटे थे । वहीं 37 साल बाद इसी दिन उन्हें दादा साहेब फालके अवॉर्ड मिलने की घोषणा हुई।
24 जुलाई 1982 को अमिताभ बच्चन को एक्टर पुनीत इस्सर के साथ फिल्म का एक्शन सीन शूट करते हुए चोट लगी थी। जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। काफी खून बह जाने की वजह से उनके होश में आने की कोई संभावना नहीं थी। अमिताभ बच्चन के करोड़ो फैन्स ने उनके लिए दुआ की और 2 अगस्त अमिताभ बच्चन को होश आ गया था। ये फिल्म सुपरहिट रही थी ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।