फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खत्म हुआ इंतजार, अब कॉलर ट्यून पर नहीं सुनाई देगी अमिताभ बच्चन की आवाज

Fri, 15 Jan 2021 10:44 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 15 Jan 2021 10:44 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan covid caller tune replaced with jasleen bhalla About New Vaccination Drive
जसलीन भल्ला (फाइल फोटो) - फोटो : social media

यदि आप भी कोरोना की कलर ट्यून एक ही आवाज में पिछले छह महीने से सुनकर परेशान हो गए हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, आपके मोबाइल की डिफॉल्ट कॉलर ट्यून आज से बदल गई है। अब कोरोना की कॉलर ट्यून में अब आपको अमिताभ बच्चन की जगह जसलीन भल्ला की आवाज सुनने को मिलेगी। अब शुक्रवार से जब आप किसी को फोन करेंगे तो कोरोना टीकाकरण से जुड़ी कॉलर ट्यून सुनाई देगी। नई कॉलर ट्यून हिंदी और अंग्रेजी दोनों में ही होगी।

Amitabh Bachchan covid caller tune replaced with jasleen bhalla About New Vaccination Drive
जसलीन भल्ला - फोटो : Social Media

बता दें कि जसलीन भल्ला ने अपने करियर की शुरूआत खेल पत्रकार के तौर पर की थी। पिछले साल मार्च-अप्रैल में कोरोना वायरस के चलते लगाए गए लॉकडाउन के दौरान अचानक सुर्खियों में आ गई थीं। उस वक्त अचानक लोगों को डिफॉल्ट कॉलरट्यून के तौर पर जसलीन की आवाज में रिकॉर्ड संदेश 'कोरोना वायरस या कोविड-19 से आज पूरा देश लड़ रहा है। मगर, याद रहे हमें बीमारी से लड़ना है, बीमार से नहीं। उनसे भेदभाव न करें...' सुनाई देने लगा था।

Amitabh Bachchan covid caller tune replaced with jasleen bhalla About New Vaccination Drive
प्रतीकात्मक तस्वीर

जसलीन भल्ला जानी-मानी वॉइस ओवर आर्टिस्ट हैं। वह पहले भी कोरोना से जुड़ी कॉलर ट्यून को आवाज दे चुकी हैं। वह पिछले करीब एक दशक से वॉइस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर काम कर रही हैं जिनकी आवाज हम दिल्ली मेट्रो, स्पाइस जेट और इंडिगो की फ्लाइट में भी सुनते आए हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan covid caller tune replaced with jasleen bhalla About New Vaccination Drive
amitabh bachchan - फोटो : social media

बता दें कि है कि बिग बी की आवाज वाली कॉलर ट्यून हटाने को लेकर कुछ दिन पहले दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की गई थी।  इस याचिका में कहा गया था कि कॉलर ट्यून में असली कोरोना वॉरियर की आवाज होनी चाहिए। ऐसे में अमिताभ बच्चन की आवाज को कोरोना कॉलर ट्यून से हटाया जाए। 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan covid caller tune replaced with jasleen bhalla About New Vaccination Drive
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media

कॉलर ट्यून में आपको अभिताभ बच्चन की आवाज में सुनने को मिलती थी, 'नमस्कार, हमारा देश और पूरा विश्व आज कोविड-19 की चुनौती का सामना कर रहा है। कोविड-19 अभी खत्म नहीं हुआ है, ऐसे में हमारा फर्ज है कि हम सतर्क रहें। इसलिए जब तक दवाई नहीं, तब तक कोई ढिलाई नहीं। कोरोना से बचाव के लिए जरूरी है, नियमित रूप हाथ धोना, मास्क पहनना और आपस में उचित दूरी बनाए रखना। याद रखिए दो गज दूरी, मास्क है जरूरी। खांसी बुखार या सांस लेने में कठिनाई होने परहोने पर हेल्पलाइन नंबर 1075 पर संपर्क करें।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed