फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन नहीं मनाएंगे जन्मदिन, पुराने दिनों को याद कर बोले- 'उस दिन पहली बार रो पड़े थे पिता'

Fri, 11 Oct 2019 09:59 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 11 Oct 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan didnot celebrate his birthday remeber old days
amitabh bachchan, shweta bachchan - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन आज अपना 77वां बर्थडे मना रहे हैं । उन्हें फैंस और परिवार की शुभकामनाएं मिल रही हैं । हर कोई जानना चाहता होगा कि बॉलीवुड के मेगास्टार अपना बर्थडे कैसे सेलिब्रेट कर रहे हैं । तो आपको बता दें कि इस बार बिग बी अपना बर्थडे का जश्न नहीं मनाएंगे । इस बारे में अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू में बात की है । 


amitabh bachchan didnot celebrate his birthday remeber old days
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बी ने विनम्रतापूर्वक कहा, 'इसमें जश्न मनाने जैसा क्या है? यह भी एक सामान्य दिन की तरह है। मैं आभारी हूं कि मैं अभी भी काम कर रहा हूं और मेरा शरीर मेरी आत्मा के साथ तालमेल बिठाए रखने में सक्षम है। मैं बस यही कहूंगा कि आप सब मेरे स्वस्थ रहने की कामना करें ।'
amitabh bachchan didnot celebrate his birthday remeber old days
Amitabh Bachchan with family - फोटो : Facebook
उन्होंने अपने पुराने दिनों को भी याद किया । बिग बी ने कहा, "यह परिवार की एक परंपरा थी। लेकिन, इस परंपरा को नई परिभाषा तब मिली, जब 1984 में मेरे साथ हुई जानलेवा दुर्घटना के बाद मेरे पिता ने मेरे जन्मदिन पर कविता सुनाई थी। वह मेरे लिए एक नई जिंदगी पाने जैसा था। कविता पढ़ने के दौरान मेरे पिता रोने लगे थे। ऐसा पहली बार था, जब मैंने उन्हें इस तरह रोते हुए देखा था।"
विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan didnot celebrate his birthday remeber old days
amitabh bachchan - फोटो : social media
बिग बी ने कहा कि समय के साथ बहुत सी चीजें बदल गई हैं और जन्मदिन की रस्में भी। वो कहते हैं, "मैं अपने पिता की कविता को बहुत याद करता हूं और उस दिन जिस तरह मेरी मां उत्साहित रहती थी, उसकी भी बहुत याद आती है। अब हर साल केक काटने के रिवाज में मुझे दिलचस्पी नहीं रही। इसकी जगह सूखे मेवों की प्लेट ने ले ली है।"
विज्ञापन
amitabh bachchan didnot celebrate his birthday remeber old days
amitabh bachchan - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन ने अपने अधूरे सपनों के बारे में भी बात की । उन्होंने कहा, 'मेरे अभी कई सपने हैं । मैं पियानो बजाना चाहता हूं। मैं कई भाषाएं सीखना चाहता हूं। मैं गुरुदत्त के साथ काम करना चाहता था।' बिग बी से पूछा गया कि ऐसी कौन सी ऐसी फिल्म है, जिसका वे रीमेक बनाना चाहते हैं, उन्होंने कहा, "कोई भी नहीं। जो फिल्में बन चुकी हैं, उसे फिर से बनाने जैसा क्या है। उसके आगे क्यों नहीं सोचा जा सकता?"
 

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर बेटी श्वेता ने किया विश, फैंस को भी बिग बी ने कहा शुक्रिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed