फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अक्षय कुमार के बाद आगे आए अमिताभ, दान में दिए इतने लाख

Wed, 24 Jul 2019 12:40 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 24 Jul 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan donates 51 lakh for assam flood victims
amitabh bachchan - फोटो : social media

फिल्मों के अलावा अमिताभ बच्चन अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। शहीदों के परिवार की मदद की बात हो या आपदा पीड़ितों के लिए दान करना हो, अमिताभ का नाम अक्सर सामने आता है। असम में बाढ़ से स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिसके बाद अमिताभ उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। 

amitabh bachchan donates 51 lakh for assam flood victims
amitabh bachchan - फोटो : social media

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ट्वीट कर लिखा कि 'अमिताभ बच्चन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख की मदद भेजी है। हम इसकी सराहना करते हैं। यह दिखाता है कि वो लोगों का कितना ख्याल रखते हैं।' मुख्यमंत्री के ट्वीट पर अमिताभ ने लिखा कि 'असम मुश्किल में है। बाढ़ ने बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। हमारे भाई-बहनों के लिए और मदद भेजने की जरूरत है। मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहायता भेजें। मैंने यह कर दिया है। क्या आपने किया?'



 

amitabh bachchan donates 51 lakh for assam flood victims
akshay kumar - फोटो : social media

इससे पहले अक्षय कुमार ने भी असम बाढ़ पीड़ितों की मदद की थी। अक्षय कुमार ने असम और काजीरंगा नेशनल पार्क में बाढ़ राहत कोष में 1-1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा, 'असम में बाढ़ की वजह से हो रही हानि से दिल टूट गया है। वहां पर जितने भी इंसान और जानवर बाढ़ से जूझ रहे हैं, उन सभी को सहायता की बहुत आवश्यकता है। मैं मुख्यमंत्री राहत कोष और काजीरंगा रेस्क्यू के लिए 1-1 करोड़ रुपये दान कर रहा हूं। आप सब से भी अपील है कि आप भी इसमें मदद करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan donates 51 lakh for assam flood victims
Priyanka Chopra - फोटो : social media
अक्षय के अलावा प्रियंका चोपड़ा ने भी ट्वीट कर मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देने की अपील की। प्रियंका ने लिखा- 'असम से आ रही खबरों से दुखी हूं। लोगों के बेघर होने का बहुत अफसोस है। मदद के लिए इन लिंक पर क्लिक करें।'

 
विज्ञापन
amitabh bachchan donates 51 lakh for assam flood victims
असम में बाढ़ - फोटो : ANI

असम के 33 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। जानकारी मिलने तक बाढ़ से 70 लोगों की मौत हो चुकी है और 45 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में 150 से अधिक शिकार रोकथाम शिविर प्रभावित हुए हैं। हालांकि शिकार पर लगाम लगाने के लिए अधिकारी 24 घंटे काम कर रहे हैं। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों में शामिल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed