फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस बीमारी से जूझ रहे अमिताभ बयां नहीं करते अपना दर्द, 75 फीसदी लिवर हो चुका खराब

Sun, 20 Oct 2019 03:14 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sun, 20 Oct 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan faces health condition after coolie
amitabh bachchan - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन की तबीयत को लेकर पिछले दिनों खबरें आईं कि वो मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। जानकारी के मुताबिक, अमिताभ के आंतों में दिक्कत थी हालांकि आधिकारिक रूप से कोई भी बयान नहीं आया है। ऐसा पहली बार नहीं है जब अमिताभ को अपने स्वास्थ्य से लड़ाई लड़नी पड़ी हो। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि अमिताभ के लिवर का 75 फीसदी हिस्सा खराब हो चुका है। इस बात का खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

amitabh bachchan faces health condition after coolie
Amitabh Bachchan - फोटो : instagram

अमिताभ बच्चन ने यह बयान एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में दिया था। इस कार्यक्रम में वो बतौर मेहमान आए थे। बिग बी ने कहा था- 'मुझे यह कहते हुए बुरा नहीं लगता कि मैं ट्यूबरकोलोसिस (टीबी) और हेपेटाइटिस बी से पीड़ित हूं। मेरे लिवर का 75 फीसदी हिस्सा खराब है और मैं 25 फीसदी लिवर के सहारे जी रहा हूं।' 

amitabh bachchan faces health condition after coolie
amitabh bachchan - फोटो : social media

बिग बी ने आगे कहा था- 'टीबी जैसी बीमारियों का इलाज होता है। मुझे 8 साल तक नहीं पता था कि मैं टीबी से पीड़ित हूं। जो मेरे साथ हुआ, वो किसी के साथ ना हो। अगर आप जांच कराने के लिए तैयार नहीं है तो आपको कुछ भी पता नहीं चलेगा, ना ही इसका इलाज हो पाएगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan faces health condition after coolie
coolie - फोटो : social media

बता दें, 'कुली' फिल्म में एक सीन के दौरान बिग बी को चोट लग गई थी। 37 साल पहले सेट पर फाइट सीन के दौरान विलेन का घूंसा बिग बी के पेट में जोर से लगा और वो स्टील की एक मेज से जा टकराए। इससे उनके पेट में गहरी चोट आई थी। चोट बेहद गहरी थी। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अमिताभ बच्चन की जिंदगी पर बन आई थी।

विज्ञापन
amitabh bachchan faces health condition after coolie
coolie - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन की जान तो बच गई लेकिन इस हादसे ने एक्टर पुनीत इस्सर को लोगों की नजरों में असली विलेन बना दिया। दरअसल, 'कुली' में पुनीत इस्सर विलेन के किरदार में थे और वो फाइट सीन अमिताभ और पुनीत के बीच था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed