फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन के फैन ने किया बहादुरी का ये काम, मिलते ही अभिनेता ने लगा लिया गले

Sat, 21 Dec 2019 06:06 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 21 Dec 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Fan Jafar Shaikh nabbed a chain snatcher in Andheri Mumbai
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के लाखों- करोड़ों फैंस हैं। इन फैंस की लंबी चौड़ी लिस्ट में एक नाम जफर शेख का भी शामिल है। जफर शेख भी अमिताभ की तरह ही हिम्मतवाले हैं और इसका सबूत खुद उन्होंने हाल ही में दिया है।

Amitabh Bachchan Fan Jafar Shaikh nabbed a chain snatcher in Andheri Mumbai
AmAmitabh Bachchan outside Jalsa - फोटो : Facebook

दरअसल हर रविवार जफर शेख अमिताभ के बंगले जलसा के बाहर बच्चन की एक झलक के लिए जाते हैं। ऐसे में पिछले रविवार को जब जफर शेख अमिताभ से मिलने पहुंचे तो उनको चोट लगी हुई थी। वहीं उनके हाथ में भी पट्टी बंधी थी। जब इस बारे में जानकारी निकाली गई तब सामने आया जफर का बहादुरी किस्सा।

Amitabh Bachchan Fan Jafar Shaikh nabbed a chain snatcher in Andheri Mumbai
Amitabh Bachchan - फोटो : Sony Liv Video

दरअसल वसई के रहने वाले जफर शेख मुंबई के ही अंधेरी (पूर्व) में चाबी की दुकान चलाते हैं। पिछले शनिवार की शाम उन्होंने देखा कि उनके दुकान के सामने से ही एक आदमी एक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर भाग रहा है। ये वारदात देखते ही जफर ने एक पल नहीं सोचा और चोर के पीछे भाग पड़े। इसके बाद करीब एक किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Fan Jafar Shaikh nabbed a chain snatcher in Andheri Mumbai
Amitabh Bachchan Jalsa - फोटो : Facebook

मिड डे से बातचीत करते हुए जफर शेख ने बताया कि,'मैंने उसे चेन खींचकर भागते हुए देखा तो करीब एक किलोमीटर तक उसका पीछा गया। लेकिन जैसे ही मैंने उसे रोका तो उसने अपने पॉकेट से ब्लेड निकाली और मेरे दोनों हाथों पर मार दी। इसके बाद भी मैंने उसे पुलिस स्टेशन तक घसीटा और गिरफ्तार करवा दिया।'

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Fan Jafar Shaikh nabbed a chain snatcher in Andheri Mumbai
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बातचीत में जफर ने आगे कहा कि, 'मुझे खुशी है कि महिला को चैन वापस मिल गई। मैं अमिताभ बच्चन का बहुत बड़ा फैन हूं। इस घटना के बाद मैं उनसे उनके घर पर मिला। जब उन्होंने मेरे हाथ के बारे में पूछा तो मैंने उन्हें सब कुछ बता दिया। उन्होंने मुझे बधाई दी और गले से लगाया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed