फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan: क्रिकेट फैंस ने अमिताभ को विश्व कप फाइनल न देखने की अपील की, ऐसा क्यों बोले नेटिजंस?

Thu, 16 Nov 2023 09:01 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 16 Nov 2023 09:01 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Fan Urges Big B issues warning not to watch Team India ICC World Cup Final know reason
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के शंहशाह कह लीजिए या महानायक, सभी के प्यारे बिग बी ने हमेशा ही उनके फैंस के दिलों में राज किया है। अक्सर किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले अमिताभ बच्चन इन दिनों 'केबीसी 15' होस्ट करने में व्यस्त हैं। जहां एक तरफ वह शो के सेट पर धमाल मचा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अभिनेता सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव हैं। बिग बी ने बीते दिन फैंस को क्रिकेट से जुड़ा एक ऐसा सच बताया, जिसके बाद सभी सोशल मीडिया यूजर्स ने उनसे फाइनल न देखने की अपील कर डाली।
Amitabh Bachchan Fan Urges Big B issues warning not to watch Team India ICC World Cup Final know reason
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिन जहां सभी क्रिकेट प्रशंसक आईसीसी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के सेमीफाइनल में जीतने का जश्न मना रहे थे, वहीं एक यूजर ने सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन से फाइनल से दूर रहने की अपील की है। वर्षों से क्रिकेट के बड़े प्रशंसक रहे अमिताभ बच्चन अक्सर मैच देखना पसंद करते हैं, लेकिन लग रहा है इस बार बिग बी आईसीसी वर्ल्ड कप का फाइनल नहीं देख पाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि अभिनेता से उनके फैंस ने भारत का फाइनल न देखने के लिए कहा है। यह बात हम नहीं बल्कि खुद अमिताभ बच्चन ने बताई है।

Amitabh Bachchan Fan Urges Big B issues warning not to watch Team India ICC World Cup Final know reason
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन को सोशल मीडिया पर तब से चेतावनियां मिल रही हैं, जब से अभिनेता ने खुलासा किया कि जब वह मैच नहीं देखते हैं तो भारतीय क्रिकेट टीम हमेशा जीतती है। बुधवार को आईसीसी वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की जीत के कुछ मिनट बाद, अमिताभ ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, 'जब मैं नहीं देखता तो हम जीतते हैं!'  
विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Fan Urges Big B issues warning not to watch Team India ICC World Cup Final know reason
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उनकी पोस्ट वायरल होने के तुरंत बाद, नेटिजन्स ने उन्हें रविवार को आगामी आईसीसी विश्व कप फाइनल मैच न देखने की चेतावनी दी। एक यूजर ने लिखा, 'फाइनल मैच मत देखिएगा सर।' दूसरे ने लिखा, 'घर के अंदर रहो, बच्चन साहब।' एक अन्य यूजर ने हिंदी में कमेंट किया, 'आइए विश्व कप फाइनल के दिन उन्हें किसी सुदूर द्वीप में बंद करने की कुछ व्यवस्था करें।'  


विज्ञापन
Amitabh Bachchan Fan Urges Big B issues warning not to watch Team India ICC World Cup Final know reason
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता इन दिनों टीवी के चर्चित क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को होस्ट कर रहे हैं। फिल्मों की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'गणपत' में टाइगर श्रॉफ के पिता की भूमिका में देखा गया था। फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली। अमिताभ जल्द ही कृति सेनन और प्रभास के साथ फिल्म 'कल्कि 2898' में नजर आएंगे।
Emraan Hashmi: 'टाइगर 3' में इमरान हाशमी ने क्यों निभाया विलेन का किरदार? अभिनेता ने बताया कैसे बने आतिश रहमान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed