{"_id":"5e3065e18ebc3e4af3409cab","slug":"amitabh-bachchan-gave-surprise-to-his-makeup-artist","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपने मेकअप मैन को अमिताभ बच्चन ने यूं दिया सरप्राइज, अचानक सैलून पहुंचकर जताया बरसों की सेवा का आभार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपने मेकअप मैन को अमिताभ बच्चन ने यूं दिया सरप्राइज, अचानक सैलून पहुंचकर जताया बरसों की सेवा का आभार
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Tue, 28 Jan 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Amitabh Bachchan
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमिताभ बच्चन को शहंशाह का खिताब सिर्फ उनके अभिनय की बदौलत नहीं बल्कि उनकी दरियादिली के लिए भी दिया गया है। कई मौकों पर उन्होंने ऐसे काम किए हैं जिसकी उम्मीद मायानगरी के सितारों से कम ही की जाती हैं। हाल में अमिताभ बच्चन ने अपने मेकअप मैन दीपक सावंत के सैलून से जुड़े एक कार्यक्रम में पहुंचकर सभी को अचंभित कर दिया। दीपक पिछले करीब पांच दशक से अमिताभ बच्चन का मेकअप कर रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने अपने सैलून के 40 वर्ष होने के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम रखा था। लेकिन किसी ने उम्मीद नहीं की थी अमिताभ बच्चन इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
2 of 4
Amitabh Bachchan
- फोटो : amar ujala mumbai
अमिताभ बच्चन के बेहद करीब रहने वाले दीपक भी उन्हें अपने सैलून में देखकर हक्के-बक्के रह गए। उन्होंने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा, 'मैंने जब बच्चन साहब को कार्यक्रम में आते देखा तो मैं अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पा रहा था। मैं एक ही समय में आश्चर्य और सदमे में था। उन्होंने हमें जिंदगी भर के लिए यह तोहफा दिया है। मैं और मेरा परिवार इसे कभी नहीं भुला पाएगा। हम इससे अधिक किसी भी चीज की प्रार्थना नहीं कर सकते थे। हम बच्चन साहब और उनके परिवार का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं। उन्होंने हमें हमेशा एक परिवार की तरह की माना है। उन्हीं की बदौलत आज मैं सफल हूं।'
3 of 4
Amitabh Bachchan
- फोटो : amar ujala mumbai
अमिताभ बच्चन इस साल 'झुंड', 'चेहरे', 'गुलाबो सिताबो' और 'ब्रह्रास्त्र' जैसी हिंदी फिल्मों में नजर आएंगे। 'चेहरे' रूमी जाफरी द्वारा निर्देशित फिल्म है। इस मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा इमरान हाशमी भी अहम किरदार में हैं। फिल्म में 'बिग बी' एक वकील की भूमिका में दिखेंगे। वहीं 'गुलाबो सिताबो' की बात करें तो यह एक कॉमेडी फिल्म है जिसका निर्देशन शूजित सरकार ने किया है। फिल्म में आयुष्मान खुराना भी लीड किरदार में हैं। फिल्म की कहानी लखनऊ के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Amitabh Bachchan
- फोटो : amar ujala mumbai
वहीं 'झुंड' में वह एक फुटबॉल कोच के रोल में दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन नागराज मंजुले ने किया है। इसके अलावा लंबे समय से अमिताभ बच्चन 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में मुख्य किरदार में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हैं। यह फिल्म भी इसी साल रिलीज हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।