फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जलवायु पर बात करते हुए फूट-फूटकर रोईं दीया मिर्जा, ट्रोलर्स बोले- इतनी एक्टिंग फिल्मों में करती तो..

Tue, 28 Jan 2020 10:06 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 28 Jan 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Dia Mirza got trolled for crying climate change in Jaipur Literature Festival
dia mirza - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा मंगलवार को जलवायु आपातकाल पर बात करते हुए रो पड़ीं। वह हाल ही में जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में पहुंची। यहां उन्होंने जलवायु आपातकाल पर बात की। अपनी बात रखते हुए दीया मिर्जा भावुक हो गईं और स्टेज पर ही फूट-फूटकर रोने लगीं। रोते हुए दीया मिर्जा का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, लेकिन उन्हें इस तरह रोना भारी पड़ी गया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स दीया मर्जा को इस तरह से रोने पर ट्रोल कर रहे हैं। 

Dia Mirza got trolled for crying climate change in Jaipur Literature Festival
dia mirza - फोटो : amar ujala

जलवायु आपातकाल पर बात करते हुए दीया मिर्जा के रोने पर यूजर्स फर्जी बता रहे हैं और उनका मजाक बना रहे हैं। मोक्ष नाम के यूजर ने उनके रोने के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'इतनी एक्टिंग फिल्मों में करती तो तुझको जरूर काम मिलता पर तेरा दोगलापन साफ दिख रहा है ! मुंबई मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए तुम विरोध कर रही थीं जो सबसे ज्यादा हरित था ! वहीं अपनी डीजल कि गाड़ी से तुमको पॉल्यूशन नहीं दिखा।' इतना ही नहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने तो दीया मिर्जा की तुलना मशहूर पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग से कर दी। 
 

Dia Mirza got trolled for crying climate change in Jaipur Literature Festival
Dia Mirza - फोटो : file photo

Rosy ने ट्विटर पर दीया मिर्जा के वीडियो पर कमेंट में लिखा, 'मिलिए दीया मिर्जा से, हमारी देसी- सस्ती ग्रेटा थनबर्ग से।' Viral Dalsania ने लिखा, '#DiaMirza कृपया ऐसे मगरमच्छ के आंसू बहाना बंद करिए ओर अपने कार्बन फुटप्रिंट को कम कैसे कर सके उस पर ध्यान दीजिए । जो खुद चमड़े के बैग इस्तेमाल करती हैं वो हमें पर्यावरण की समस्या पर ज्ञान ना दें तो ही बेहतर है।' इसके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दीया मिर्जा को कमेंट के जरिए ट्रोल किया है। 
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dia Mirza got trolled for crying climate change in Jaipur Literature Festival
Dia Mirza And Ex Husband Sahil Sangha - फोटो : instagram

दीया मिर्जा के इस वीडियो को एएनआई के ट्विटर हैंडल द्वारा शेयर किया गया था। इस वीडियो में दीया जलवायु के बिगड़ते हालातों को लेकर रोते हुए कह रही हैं, 'किसी के दुख-दर्द को समझने से पीछे ना हटें। अपने आंसुओं को बहने से ना रोकें । उसे महसूस करें, उसे सभी हदों तक महसूस करें, यह अच्छा है, यह हमारी ताकत है। यह हम हैं और यह परफॉर्मेंस नहीं है।'

विज्ञापन
Dia Mirza got trolled for crying climate change in Jaipur Literature Festival
Dia Mirza - फोटो : file photo

आपको बता दें कि दीया मिर्जा जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता हैं और वो अक्सर बढ़ते प्रदूषण को लेकर अपने विचार सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करती नजर आती हैं। हाल ही में महाराष्ट्र में जंगल काटे जाने का दीया ने खुलकर विरोध किया था। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन भी किया था।

पढ़ें: Bigg Boss 13: घर में आते ही आरती की भाभी ने इन दो कंटेस्टेंट्स की उड़ाई खिल्ली, देखते रह गए घरवाले

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed