{"_id":"5d5386278ebc3e6ca9218880","slug":"amitabh-bachchan-get-emotional-of-remembrance-to-19-years-with-kbc","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केबीसी से अपने 19 साल के साथ को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
केबीसी से अपने 19 साल के साथ को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 14 Aug 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश के कोने-कोने से आए पत्रकारों के सामने मशहूर रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11' मंगवार को मुंबई में लॉन्च हुआ। इस शो के साथ अपने 19 साल के साथ को याद करते हुए शो के होस्ट और मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन उत्साहित दिखाई दिए और भावुक भी हो गए ।
2 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : social media
उन्होंने कहा कि वह अब भी हर नए सीजन से पहले इस शो को लेकर उतने ही उत्साहित हो जाते हैं, जितने कि वह पहले सीजन के वक्त हुआ करते थे। उन्होंने उम्मीद जताई कि शो को बनाने वाले इस साल भी देश-दुनिया से कुछ ऐसे कर्मवीरों की कहानियां दर्शकों को दिखाएंगे जो न सिर्फ सारे भारतीयों को बल्कि पूरी दुनिया को प्रभावित कर सकते हैं।
3 of 5
केबीसी 11 के शूटिंग फोटोज
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
फिल्मसिटी में बने 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर शो की लॉन्चिंग के साथ ही अमिताभ बच्चन ने देर तक पत्रकारों से बातें की और इस दौरान उन्होंने चैनल के अधिकारियों को भी साथ में बिठाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
इस साल के शो की थीम है, अड़े रहो। अमिताभ बच्चन ने कहा कि इस शो ने इंसानी जज्बात का हर रूप देखा है। यहां वे महिलाएं आईं जिन पर तेजाब से हमले हुए। यहां ऐसे अभिभावक आए जिन्हें उन्हें अपने घर से बाहर निकाल दिया गया था और इन सबकी कहानियां ही हैं जो मुझे याद रहती हैं और मुझे आगे बढ़ते रहने के सबक सिखाती रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
इस दौरान अमिताभ बच्चन ने ये भी बताया कि उनकी पत्नी जया बच्चन केबीसी जरूर देखती हैं । इसको लेकर उन्होंने जया बच्चन का शुक्रिया भी अदा किया । साथ ही बिग ने बताया कि उनकी बेटी श्वेता बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय को भी ये शो बहुत पसंद है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।