बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। कभी वह फैंस से अपने विचार साझा करते हैं तो कभी पुरानी यादें। उनकी पोस्ट्स को फैंस बहुत पसंद भी करते हैं। हाल ही में अमिताभ इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड के दो महान कलाकारों को याद करते हुए भावुक हो गए।
इरफान खान और श्रीदेवी को यादकर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, बोले- हमें छोड़ कर चले गए...
अमिताभ ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है। एक तस्वीर में फिल्म खुदा गवाह का एक सीन है जिसमें अमिताभ और श्रीदेवी साथ में नजर आ रहे हैं। तो वहीं दूसरी तस्वीर फिल्म पीकू का एक दृश्य है जिनमें वो इरफान खान और दीपिका पादुकोण के साथ दिख रहे हैं।
इन दोनों तस्वीर को शेयर करते हुए अमिताभ ने बताया है कि फिल्म खुदा गवाह को 28 साल पूरे हो गए हैं, जबकि फिल्म पीकू को 5 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने लिखा, 'खुदा गवाह के 28 साल.. पीकू के पांच साल .. आज 8 मई को.. और उन दोनों की याद में जो हमें छोड़ कर चले गए।'
A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on
अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी की फिल्म खुदा गवाह साल 1992 में रिलीज हुई थी। दर्शकों ने इस फिल्म को बहुत पसंद किया था। वहीं, फिल्म पीकू साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को भी काफी सराहा गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की थी।
याद दिला दें कि 29 अप्रैल को अभिनेता इरफान खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद न सिर्फ आम फैंस बल्कि सितारे भी भावुक हो गए थे। वहीं श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को दुबई में हो गया था।
कोरोना के बीच मदद को फिर आगे आए ऋतिक रोशन, मुंबई पुलिस ने किया शुक्रिया अदा