देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3390 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 103 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 56,342 हो गई है, जिनमें 37,916 सक्रिय हैं, 16,540 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1,886 लोगों की मौत हो चुकी है। इस मुश्किल वक्त में पुलिसकर्मी बिना अपनी जान की परवाह किए दिन रात लोगों की सहायता कर रहे हैं। इसी के चलते बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने मुंबई पुलिस की मदद की है।
कोरोना के बीच मदद को फिर आगे आए ऋतिक रोशन, मुंबई पुलिस ने किया शुक्रिया अदा
इस ट्वीट के जवाब में ऋतिक रोशन ने भी एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'हमारे पुलिस बलों का आभार, जिन्होंने हमारी सुरक्षा को अपने हाथों में ले लिया है। सुरक्षित रहें। हमारी सुरक्षा के लिए मैदान में जुटे सभी कोरोना योद्धाओं को मेरा प्यार और सलाम।'
My gratitude to our police forces, who have taken our safety in their hands. Stay safe. My love & respect to all in the line of duty 🙏🏻 https://t.co/aaE75HAjG0
याद दिला दें कि इससे पहले 'I for India' कार्यक्रम के तहत कई बड़े स्टार्स कोविड-19 राहत कोष में धन जुटाने के लिए लाइव मंच पर एकत्रित हुए थे। ऋतिक रोशन भी उन कलाकारों में से एक थे जो इस पहल का हिस्सा बने थे और इस विशेष अवसर पर अभिनेता पियानो की धुन पर गाना गाते हुए नजर आए थे।
गौरतलब है कि इससे पहली भी मदद के लिए ऋतिक आगे आ चुके हैं। इससे पहले ऋतिक बीमएसी के वर्कर्स के लिए मास्क भी भिजवा चुके हैं। वो बॉलीवुड को कवर करने वाले पैपराजी के लिए भी आर्थिक सहायता पहुंचा चुके हैं जो लॉकडाउन की मार झेल रहे हैं। इसके अलावा वो कई लोगों के खाने का इंतजाम भी कर रहे हैं।
मास्क पहनकर बेटी की शादी में पहुंचा मुंबई का ये पूर्व डॉन, पांच बाराती के स्वागत में सिर्फ पांच घराती