सब्सक्राइब करें

अजय देवगन ने की काजोल के साथ 22 साल पुरानी फोटो शेयर, लिखा- 'ऐसा लग रहा है जैसे...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 09 May 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn Share Throwback Photo With Kajol Says its Been 22 Years of Lockdown
अजय देवगन - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन वैसे तो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं लेकिन इन दिनों लॉकडाउन के चलते सारे सेलेब्रिटीज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगे हैं। इन्हीं सेलेब्स में अब अजय देवगन भी शुमार हो गए हैं। अजय देवगन आजकल सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते रहते हैं। लेकिन हाल ही में अजय ने एक तस्वीर साझा की है जो चर्चा का विषय बन गई है।

Trending Videos
Ajay Devgn Share Throwback Photo With Kajol Says its Been 22 Years of Lockdown
Ajay Devgn and Kajol - फोटो : twitter

सिर्फ अजय देवगन की तस्वीर नहीं, बल्कि उसके साथ उन्होंने जो लिखा है वो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। देशभर में हुए लॉकडाउन को अभी करीब दो महीना ही हुआ है लेकिन अजय को लगता है कि वो 22 साल से लॉकडाउन में हैं। क्या आप जानते हैं कि अजय को ऐसा क्यों लगता है? नहीं जानते ना तो हम बताते हैं...

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn Share Throwback Photo With Kajol Says its Been 22 Years of Lockdown
अजय देवगन और काजोल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अजय देवगन ने काजोल के साथ अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के जरिए अजय ने अपनी शादी के 22 साल की तुलना लॉकडाउन से की है। दरअसल अजय देवगन अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए काजोल को प्यार से परेशान करते रहते हैं। इस तस्वीर के साथ भी अजय ने कुछ ऐसा ही किया है। अजय और काजोल की ये ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर भी 22 साल पुरानी है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Feels like it’s been twenty two years since the lockdown began. #FridayFlashback @kajol

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on

Ajay Devgn Share Throwback Photo With Kajol Says its Been 22 Years of Lockdown
Kajol, Ajay

अजय ने इस तस्वीर को साझा करते हुए इसके साथ कैप्शन में लिखा है, 'ऐसा लग रहा है जैसे लॉकडाउन को शुरू हुए 22 साल हो गए हैं।' दोनों की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस तस्वीर को अजय और काजोल के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर कमेंट भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Ajay Devgn Share Throwback Photo With Kajol Says its Been 22 Years of Lockdown
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

याद दिला दें कि अजय देवगन और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ी है। दोनों ने 24 फरवरी 1999 को शादी की थी। अजय काजोल के दो बच्चे नीसा देवगन और युग देवगन भी हैं। हाल ही में अजय और काजोल दोनों फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में साथ नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को एक बार फिर से स्क्रीन पर काफी पसंद किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed