सब्सक्राइब करें

'पोल डांस' करते हुए इस अभिनेत्री ने साझा किया वीडियो, पुलकित सम्राट को कर रही हैं डेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 08 May 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Kriti Kharbanda Share Bold Video Doing Pole Dance Goes Viral on Social Media
कृति खरबंदा - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से पूरा देश लॉकडाउन है। जिसके चलते एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी बंद है। ऐसे में सभी बॉलीवुड सेलेब्स अब अपने घर में ही कई तरह की गतिविधियां कर रहे हैं। कोई घर में ही कुकिंग कर रहा है तो कोई घर की साफ-सफाई में लगा हुआ है। इसी बीच एक अभिनेत्री ऐसी हैं जिन्होंने लॉकडाउन के बीच अपना पोल डांस वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।

Trending Videos
Bollywood Actress Kriti Kharbanda Share Bold Video Doing Pole Dance Goes Viral on Social Media
फाइल फोटो

ये अभिनेत्री हैं शादी में जरूर आना फेम एक्ट्रेस कृति खरबंदा। एक तरफ जहां बाकी सेलेब्स खाने बाते, घर के काम करते, या फिर फिटनेस वीडियो साझा कर रहे हैं तो इस बीच कृति ने पोल डांस का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को सभी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Kriti Kharbanda Share Bold Video Doing Pole Dance Goes Viral on Social Media
कृति खरबंदा - फोटो : Social Media

दरअसल कृति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए पोल डांस करते हुए एक वीडियो साझा किया है। हालांकि ये एक थ्रोबैक वीडियो है जिसमें कृति अपने घर पर ही रहते हुए पोल डांस कर रही हैं। लॉकडाउन के बीच कृति के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो के द्वारा कृति ने बताया है कि ये उनका पसंदीदा वर्कआउट है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Throwback to my favourite form of workout! Definitely regret not installing a pole at home. Adding this to my to-do list post the lockdown! What’s on your list !? What do u really miss doing!?

A post shared by Kriti Kharbanda (@kriti.kharbanda) on

Bollywood Actress Kriti Kharbanda Share Bold Video Doing Pole Dance Goes Viral on Social Media
kriti kharbanda - फोटो : instagram

इस वीडियो के साथ कृति ने कैप्शन में लिखा है, 'मेरा पसंदीदा वर्कआउट। इस बात पर पछतावा हो रहा है कि मैंने घर पर पोल इनस्टॉल नहीं करवाया। अपने टू डू लिस्ट में इसे जोड़ रही हूं। आपकी लिस्ट क्या है? वो क्या चीज है, जिसे करना आप बेहद मिस कर रहे हैं।'

विज्ञापन
Bollywood Actress Kriti Kharbanda Share Bold Video Doing Pole Dance Goes Viral on Social Media
Pulkit Samrat Kriti Kharbanda - फोटो : file photo

गौरतलब है कि शादी में जरूर आना से चर्चित हुईं अभिनेत्री कृति खरबंदा काफी चर्चाओं में रहती हैं। इन दिनों कृति अभिनेता पुलकित सम्राट के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में हैं। पुलकित और कृति दोनों ने ही खुलासा किया है कि वो दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं अक्सर सोशल मीडिया पर भी दोनों एक दूसरे के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed