देशभर में हुए लॉकडाउन की वजह से इन दिनों सभी लोग अपने-अपने घर में कैद हैं। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी इन दिनों रुकी हुई है। ना ही कोई शूटिंग हो रही है और ना ही कोई फिल्म थियेटर में रिलीज हो रही है। जिसके चलते आर्टिस्ट भी बोर होने लगे हैं। सभी अभिनेता और अभिनेत्रियों की आमद इस समय सोशल मीडिया पर बढ़ गई है। इन्हीं सितारों में से एक हैं बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल'।
माधुरी दीक्षित ने की बहन के साथ तस्वीर साझा, क्या आप कर पाए दोनों में फर्क ?
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल कही जाने वाली अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। माधुरी अक्सर सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में माधुरी ने अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। जिसमें उन्हें पहचान पाना बेहद मुश्किल है। तो ऐसे में क्या आप इस तस्वीर को देखकर माधुरी को पहचान पाए ?
इस तस्वीर में दो लड़कियां दिखाई दे रही हैं। एक हैं माधुरी दीक्षित और दूसरी हैं उनकी बहन। तस्वीर को पहले पहल देखकर इसमें माधुरी को पहचान पाना बेहद मुश्किल है। ये तस्वीर एक स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान की है। तस्वीर में आगे की तरफ माधुरी बहन दिखाई दे रही हैं वहीं उनके ठीक पीछे खड़ी लड़की माधुरी दीक्षित हैं। दोनों में इतनी समानताएं हैं कि दोनों के बीच पहचान करना बेहद मुश्किल है।
A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene) on
तस्वीर को साझा करते हुए माधुरी ने कैप्शन में लिखा, 'बहन के साथ की यह मेरी फेवरिट मेमोरी में से एक है। हम हमेशा स्कूल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया करते थे। मैं अपनी फेवरिट डांस पार्टनर के साथ की बचपन की थ्रोबैक मेमोरी शेयर कर रही हैं। मुझे बताएं कि आपकी पंसदीदा बचपन की मेमोरी क्या है!'
माधुरी की थ्रोबैक तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। माधुरी के फैन भी तस्वीर को देख असमंजस में पड़ रहे हैं कि दोनों में से माधुरी आखिर कौन सी हैं? गौरतलब है कि इससे पहले भी माधुरी अपनी थ्रोबैक तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैन खूब पसंद करते हैं।