देश में लॉकडाउन जारी है, ऐसे में आम लोगों के साथ ही साथ सितारे भी अपने घरों में हैं। घर में रहने की वजह से सोशल मीडिया पर सेलेब्स काफी सक्रिय हो गए हैं। एक तरफ जहां वो अपने फैंस के साथ अधिक से अधिक वक्त बिता रहे हैं तो वहीं अपनों के लिए प्यार भी सोशल मीडिया पर जाहिर कर रहे हैं। इस बीच वरुण धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड को सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया।
वरुण धवन ने गर्लफ्रेंड को ऐसे किया बर्थडे विश, लिखा- 'मैं UFC से भी ऊपर तुम्हें चुनता हूं'
दरअसल वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा की। इन तस्वीरों के साथ वरुण धवन ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे नाता, मैं यूएफसी से भी ऊपर तुम्हें चुनता हूं।' वैसे बता दें कि वरुण धवन फाइट गेम्स के बहुत बड़े दीवाने हैं। वहीं UFC (Ultimate Fighting Championship) यानि अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप वरुण धवन का फेवरेट गेम है।
वहीं बात तस्वीरों की करें तो फोटो में वरुण धवन सिर्फ शॉर्ट्स में खड़े नजर आ रहे हैं और उनके साथ नताशा दलाल भी मिनी ड्रेस में खड़ी हुई हैं। इसके साथ ही दोनों ने ही स्लीपर्स पहने हुए हैं और दोनों के चेहरे की खुशी साफ झलक रही है। वहीं पीछे बैकग्राउंड में खूबसूरत समंदर नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
View this post on Instagram
Happy birthday 🥳 nata. I choose you over the ufc 💙
A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on
याद दिला दें कि इससे पहले पिछले महीने वरुण धवन के बर्थडे पर अभिनेता ने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस और बाकी सेलेब्स से बातचीत की थी। वहीं वीडियो में नताशा दलाल भी नजर आ रही थीं। उस वक्त वरुण की केक के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
View this post on Instagram
A post shared by Varun Dhawan♥️fp (@varundvn_fp.11) on
वैसे बात वरुण धवन के फिल्मी करियर की करें तो काफी कम फिल्मों से ही वरुण धवन ने सिनेमा में अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है। वरुण न सिर्फ अपने दमदार अभिनय, बल्कि जोरदार डांस के लिए भी जाने जाते हैं। बता दें कि वरुण जल्दी ही कुली नंबर वन के रीमेक में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अभिनेता के पिता डेविड धवन कर रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म में वरुण की जोड़ी सारा अली खान के साथ बनेगी। कुली नंबर वन के अलावा वरुण मिस्टर लेले में भी नजर आएंगे।