फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां की पुण्यतिथि पर भावुक हुए अमिताभ, तेजी बच्चन को बताया दुनिया की सबसे खूबसूरत मां

Mon, 21 Dec 2020 07:22 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 21 Dec 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan gets emotional on mother Teji Bachchan death anniversary
तेजी बच्चन, हरिवंश राय बच्चन और अमिताभ के साथ - फोटो : file photo

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले कलाकारों में से एक हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के जरिए अपनी जिंदगी के खास पालों को भी याद करते रहते हैं। वह अपने फैंस के लिए ब्लॉग भी लिखते रहते हैं।

Amitabh Bachchan gets emotional on mother Teji Bachchan death anniversary
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

सोमवार को अमिताभ बच्चन ने अपनी मां और मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता तेजी बच्चन को याद किया है। 12 दिसंबर को तेजी बच्चन की पुण्यतिथि होती है। मां की पुण्यतिथि पर अमिताभ बच्चन ने एक ब्लॉग लिखा है। इस ब्लॉग में उन्होंने तेजी बच्चन के बारे ढेर सारी बातें बताई और लिखा कि उनका आशीर्वाद बच्चन परिवार के साथ बना हुआ है।

Amitabh Bachchan gets emotional on mother Teji Bachchan death anniversary
तेजी बच्चन - फोटो : फाइल फोटो

अमिताभ की मां तेजी बच्चन का जन्म पाकिस्तान के पंजाब के फैसलाबाद में साल 1914 में हुआ था, जबकि उनका साल 2003 में मुंबई में निधन हो गया था। मां की पुण्यतिथि पर अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, 'दुनिया की सबसे खूबसूरत मां हमें छोड़कर चली गईं। सभी माएं खूबसूरत होती हैं, इसीलिये वे मां हैं। मैं जल्दी काम करूंगा और जो तय कार्यक्रम है उसे पूरा करुंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan gets emotional on mother Teji Bachchan death anniversary
तेजी बच्च्न और अमिताभ बच्चन - फोटो : फाइल फोटो

अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा, 'वह होती तो यही चाहतीं कि जाओ और काम करो, मुझे दुख के साथ याद न करो। दुनिया में खुशी से रहो। वह कहती थीं कि हम नहीं रहेंगे, लेकिन हमारा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ रहेगा। हम सब भी यही मानते हैं। ' 78 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि मां ने हम सभी को हर स्थिति में हंसी और खुशी प्रदान की'।
 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan gets emotional on mother Teji Bachchan death anniversary
तेजी बच्चन के साथ अमिताभ - फोटो : फाइल फोटो

उन्होंने लिखा 'वे क्षण जब वह गुजरीं हमेशा जेहन में बने रहेंगे और उन्हें कभी नहीं मिटाया जा सकेगा....। सबसे हताश परिस्थितियों में भी वह आपके पास बैठतीं, आपके माथे को सहलाती, उनकी हथेलियों की कोमलता अचानक सारा तनाव, चिंता और भय दूर कर देती।' अभिनेता ने कहा कि अपने बेशुमार प्यार आर आशीर्वाद के जरिये मां हमेशा उनमें बसती हैं। उन्होंने लिखा, “उनकी स्मृति, उनकी उपस्थिति, उनका आशीर्वाद .. हमारे साथ आज भी है और कल भी रहेगा। ”

पढ़ें: मशहूर गायिका एरियाना ग्रांडे ने ब्वॉयफ्रेंड संग की सगाई, इस रियल एस्टेट बिजनेसमैन को कर रही हैं डेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed