छह महीने बाद 40 की होने जा रही सनी लियोनी अब करने जा रहीं ये नया काम, मुंबई में शुरू हो गई शूटिंग
सनी लिओनी को जिस वेब सीरीज में लीड रोल के लिए विक्रम भट्ट ने चुना है, उसका नाम है ‘अनामिका’। इस वेब सरीज की शूटिंग सोमवार से मुंबई में शुरू हो गई। साल खत्म होने के पहले ही इस वेब सीरीज का पहला शेड्यूल खत्म कर लेने का इरादा इसके मेकर विक्रम भट्ट रखते हैं। ये सीरीज 10 एपीसोड की होगी और इसमें सनी लिओनी बिल्कुल अलग अवतार में दिखने वाली हैं।
वेब सीरीज ‘अनामिका’ से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ये सीरीज विक्रम भट्ट ने खुद डिजाइन की है और इसमें सनी लियोनी का जो किरदार गढ़ा गया है वह कुछ कुछ जेनिफर लोपेज और एंजेलीना जोली की मिली जुली शख्सियत जैसा है। इस वेब सीरीज में सनी लियोनी को खूब सारा मार्शल आर्ट्स भरा एक्शन और खूब सारी गोलियां चलानी हैं। लेकिन, इस सबके बीच निर्माताओं का ध्यान उनकी सेक्स अपील पर भी शुरू से आखिर तक बना रहेगा।
निर्देशक विक्रम भट्ट कहते हैं, ‘लॉक़डाउन के चलते इस सीरीज की शूटिंग शुरू करने में हमें थोड़ी देर हुई। लेकिन मनोरंजन इंडस्ट्री कभी काम करना बंद नहीं करती। तो हम फिर से काम पर लौट आए हैं और हमने सनी के साथ सीन शूट करने शुरू भी कर दिए हैं। ये एक एक्शन सीरीज है और दर्शकों को इसमें काफी मजा आने वाला है।’
हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू औऱ कन्नड़ सिनेमा में काम कर चुकीं सनी लियोनी ने इसी साल मलयालम सिनेमा में भी फिल्म ‘रंगीला’ से डेब्यू किया है। इस फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है। हिंदी सिनेमा में उनकी लोकप्रियता भले अब ज्यादा न बची हो लेकिन दक्षिण भारतीय फिल्मों के निर्माता अब भी उन्हें लगातार अपनी फिल्मों के लिए वहां बुला रहे हैं। उनकी दो तेलुगू फिल्में हिंदी में भी डब होकर जल्द रिलीज होने वाली हैं।
Bye Bye 2020: इस साल गुजरे इन 10 नामचीन सितारों को भूल नहीं पाएंगे उनके फैंस, ये हैं आखिरी फिल्में
