बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्तूबर 1948 को हुआ था। इस लिहाज से अमिताभ आज 78 साल के हो गए हैं। अमिताभ के जन्मदिन पर उनके चाहने वालों और साथी कलाकारों की बधाइयों का तांता लगा हुआ है। इसी बीच अमिताभ खुद भी इस प्यार और सम्मान से अभिभूत नजर आए। अमिताभ लोगों का अपने प्रति इतना प्रेम देखकर भावुक हो गए हैं।
78वें जन्मदिन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, फैंस को प्यार देने के लिए कहा 'धन्यवाद'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ के जन्मदिन पर हर वर्ष ही ये नजारा रहता है। उनके चाहने वालों की कतार लगी रहती हैं। अमिताभ के बंगले के बाहर भी उनके प्रशंसक भीड़ लगाए खड़े रहते हैं केवल उनकी एक झलक पाने के लिए। ऐसे में इतने प्यार और सम्मान को देखकर अमिताभ खुद भी काफी इमोशनल हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को इसके लिए धन्यवाद दिया है।
अमिताभ ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में अमिताभ हाथ जोड़कर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। वहीं एक और तस्वीर में अलग-अलग भाषाओं में धन्यवाद लिखा हुआ है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए अमिताभ ने लिखा, 'आपकी दरियादिली और प्यार इस 11 अक्टूबर के लिए मेरा सबसे बेहतरीन तोहफा है। मैं आपसे और कुछ नहीं मांग सकता।'
T 3687 - .. your generosity and love be the greatest gift for me for the 11th .. I cannot possibly ask for more ..🙏 pic.twitter.com/Val1wZCMNh
वहीं अमिताभ के जन्मदिन पर तमाम सितारों ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड और हॉलीवुड तक से अमिताभ के लिए जन्मदिन की शुभकामनाए आ रही हैं। तो वहीं उनके फैंस भी उन्हें सोशल मीडिया के माद्यम से जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। साथ ही उनके अच्छे स्वास्थय की कामना भी कर रहे हैं।
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के सबसे ज्यादा सफलतम अभिनेताओं में से एक हैं। अमिताभ का क्रेज 60-70 के दशक से अब तक लगातार चलता ही आ रहा है। अमिताभ को भी काम करना बेहद पसंद है। उनके काम करने के जज्बे के आड़े कभी उनकी उम्र भी नहीं आती है। इस समय भी अमिताभ अपने टेलीविजन शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
पढ़ें: उर्वशी ढोलकिया ने 25 दिन में दी कोरोना को मात, बताया- 'रोलरकोस्टर राइड जैसे थे दिन'