बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद गरीब और परेशान लोगों के लिए हमेशा से मसीहा रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर लोग उनसे मदद की गुहार लगाते रहते हैं। जिसके के लिए सोनू सूद हमेशा तैयार भी रहते हैं। वह अब तक हजारों लोगों की हर तरह से मदद कर चुके हैं। अब सोनू सूद ने एक परेशान बच्चे की मदद करने का फैसला किया है। जिसको अपाहिज होने का खतरा है।
एक बच्चे को सताया अपाहिज होने का डर, मसीहा बनकर मदद के लिए आगे आए सोनू सूद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल ट्विटर पर रामविलास नाम के एक शख्स ने एक बच्चे की तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में जमीन पर बैठे बच्चे के एक पैर पर पट्टी बंधी हुई नजर आ रही है। इस तस्वीर को साझा करते हुए रामविलास ने सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई। उसने अपने ट्वीट में लिखा, 'मदद सर यह लडका बहुत ही गरीब है। दो महीने पहले इसका पैर टूट गया था। गांव वालों से कुछ पैसे इकट्ठा कर पट्टी बंधवाया है, डॉक्टर बोले हैं ऑपरेशन के लिए नहीं तो अपाहिज हो जाएगा'।
सोनू सूद ने बच्चे की इस हालत पर तुरंत ध्यान देते हुए मदद करने का फैसला किया। शख्स के ट्वीट पर जवाब देते हुए सोनू सूद ने अपने ट्वीट में लिखा, 'जल्द ही फिट हो जाएगा यह हीरो। कल इस बच्चे की भर्ती अस्पताल में हो जाएगी। डॉक्टर से बात हो गई है। बताने के लिए धन्यवाद रामविलास जी'। सोशल मीडिया पर सोनू सूद का यह ट्वीट वायरल हो रहा है।
जल्द ही फ़िट हो जाएगा यह हीरो।
कल इस बच्चे की भर्ती हस्पताल में हो जाएगी।
डॉक्टर से बात हो गई है।
बताने के लिए धन्यवाद रामविलास जी। @sumita_salve https://t.co/GJlRbcDixJ
अभिनेता के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ कमेंट के जरिए उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। इससे पहले हाल ही में सोनू सूद ने एक गांव की 50 लड़कियों की भी मदद की। दरअसल, देश में लगे लॉकडाउन के कारण बहुत से लोगों को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है। झारखंड के एक गांव में लॉकडाउन की वजह से 50 लड़कियों की नौकरी चली गई। जिसकी वजह से उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लड़कियों की इन परेशानियों को बताते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई। सोनू सून ने इन लड़कियों की परेशानी को देखते हुए इस ट्वीट के जबाव में लिखा, 'धनबाद की हमारी यह 50 बहनें एक सप्ताह के भीतर कोई अच्छी नौकरी कर रहीं होंगी...यह मेरा वादा है।' आपको बता दें कि सोनू सूद बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जो कोरोना महामारी के दौरान गरीब और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने हजारों दिहाड़ी मजदूरों और छात्रों को घर भेजने की जिम्मेदारी उठाई।
धनबाद की हमारी यह 50 बहनें एक सप्ताह के भीतर कोई अच्छी नौकरी कर रहीं होंगी...यह मेरा वादा है। @PravasiRojgar https://t.co/wJ7DjaoGts