फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाइमलाइट से दूर रहने वाले बिग बी के नाती अगस्त्य हुए ग्रेजुएट, मामू अभिषेक ने ऐसे किया विश

Sun, 26 May 2019 03:41 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 26 May 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan grandson Agastya Nanda completes Gradutaion Shweta shared pictures on instagram
Agastya Nanda and Abhishek - फोटो : instagram

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के नाती अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) लाइमलाइट से दूर रहते हैं। जबकि नातिन नव्या नवेली कई बार बच्चन परिवार के साथ ईवेंट में स्पॉट की गईं। हाल ही में अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन ने बेटे अगस्त्य और बेटी नव्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में श्वेता दोनों बच्चों के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं। 

Amitabh Bachchan grandson Agastya Nanda completes Gradutaion Shweta shared pictures on instagram
Agastya Nanda and Shweta - फोटो : instagram

दरअसल, अगस्त्य नंदा ग्रेजुएट हो गए हैं। अगस्त्य नंदा को ग्रेजुएशन की डिग्री मिली है। इस खास मौके पर श्वेता बेटी नव्या के साथ अगस्त्य के पास पहुंचीं। श्वेता ने बेटे की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। एक तस्वीर में श्वेता अगस्त्य के कोट पर सफेद रंग का फूल लगाती हुई नजर आ रही हैं। अगस्त्य ने लंदन के सेवनोक्स स्कूल से पढ़ाई की है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Journey wisely ♥️🐞

A post shared by S (@shwetabachchan) on

Amitabh Bachchan grandson Agastya Nanda completes Gradutaion Shweta shared pictures on instagram
Agastya Nanda and Navya - फोटो : instagram

कुछ तस्वीरों में अगस्त्य के साथ नव्या नवेली भी हैं। दोनों भाई-बहन काफी खुश नजर आ रहे हैं। भांजे अगस्त्य के ग्रेजुएट होने पर अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर बधाई दी। अभिषेक बच्चन ने लिखा- 'ग्रेजुएट होने पर ढेर सारी शुभकामनाएं अगस्त्य। तुम बहुत जल्दी बड़े हो गए और बहुत लंबे भी। तुम्हारे मामू को तुम पर गर्व है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan grandson Agastya Nanda completes Gradutaion Shweta shared pictures on instagram
Agastya Nanda and Shweta - फोटो : instagram

अगस्त्य अपने नाना अमिताभ और मामा अभिषेक की तरह ही स्टाइलिश हैं। अगस्त्य की तस्वीरों देखकर इस बात का अंदाजा लगता है। अगस्त्य न केवल अमिताभ बल्कि अभिषेक से भी एक खास बांड शेयर करते हैं और अपनी बहन के भी दिल के काफी करीब है। श्वेता बच्चन अक्सर इंस्टाग्राम पर अगस्त्य के साथ की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan grandson Agastya Nanda completes Gradutaion Shweta shared pictures on instagram
Agastya Nanda and Shweta - फोटो : instagram

श्वेता बच्चन और नव्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जबिक अगस्त्य दूर रहना ही पसंद करते हैं। नव्या अक्सर सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। आखिरी बार नव्या बच्चन परिवार के साथ अंबानी खानदान की बेटी ईशा अंबानी की शादी में नजर आई थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed