फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ का वो इंटरव्यू, जिसमें उन्होंने रेखा से रिश्ते पर उठ रहे सवालों का खुलकर दिया था जवाब

Fri, 11 Oct 2019 08:07 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 11 Oct 2019 08:07 AM IST
विज्ञापन
Amitabh bachchan Interview With Simi Garewal On Rekha and his love Story
रेखा, अमिताभ - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन का 11 अक्टूबर को जन्मदिन है। अमिताभ के जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले रेखा का जन्मदिन होता है। रेखा से अमिताभ का लिंकअप जया से शादी के बाद हुआ था। 1973 में जया से शादी के कुछ सालों बाद ही रेखा और अमिताभ के अफेयर की खबरें छपने लगी थीं। दोनों ने 'दो अनजाने' 'मिस्टर नटवरलाल', 'सिलसिला', 'दो अनजाने', 'नमक हराम', 'मुकद्दर का सिकंदर' जैसी  फिल्मों में काम किया है। हालांकि दोनों ने कभी इस रिलेशन को नहीं माना।



Amitabh bachchan Interview With Simi Garewal On Rekha and his love Story
amitabh, rekha, jaya - फोटो : file photo
बहुत कम मौके ऐसे आए जब रेखा और अमिताभ एक दूसरे के बारे में बोलते नजर आए। रेखा ने जहां सिमी ग्रेवाल को दिए इंटरव्यू में अपने और अमिताभ के रिश्ते पर बात की वहीं अमिताभ ने भी 1998 में ऐसा ही एक इंटरव्यू दिया। अमिताभ का ये इंटरव्यू बहुत खास माना जाता है। इस इंटरव्यू में अमिताभ ने पहली बार रेखा के साथ अपने संबंधों पर बात की थी। आज हम आपको उसी इंटरव्यू के बारे में बताने जा रहे हैं।
 
Amitabh bachchan Interview With Simi Garewal On Rekha and his love Story
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंटरव्यू

सिमी- एक बात जो हर दूसरे साल सामने आती है वो है आपका और रेखा का अफेयर, ऐसा क्यों होता है और लोग क्यूं ऐसी बातें उछालते हैं?
अमिताभ- ये उन लोगों से पूछिए जो जानबूझकर उछालते हैं।
सिमी- कौन ऐसी बातें पैदा करता है?
अमिताभ- मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh bachchan Interview With Simi Garewal On Rekha and his love Story
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

सिमी- आपको लगता है कि ये सिर्फ मीडिया की देन है?
अमिताभ- अगर इसके पीछे कोई और है तो मुझे इसका पता चलना चाहिए।
सिमी- क्या आप दोनों कभी एक दूसरे से मिले?
अमिताभ- वो मेरी साथी कलाकार थीं, मेरी को-स्टार थीं और जब हम साथ काम करते हैं तो जाहिर हैं कि हम मिलेंगे भी। सामाजिक नजरिए से देखा जाए तो हम दोनों के बीच कुछ भी एक जैसा नहीं है। बस इतना ही है।

विज्ञापन
Amitabh bachchan Interview With Simi Garewal On Rekha and his love Story
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

सिमी- आप लोग एक दूसरे से कब से नहीं मिले?
अमिताभ- सालों से। मेरा मतलब है कि कभी-कभार हम किसी अवार्ड फंक्शन में या फिर किसी दूसरे समारोह में टकरा जाते हैं। बस इतना ही है।
सिमी- लेकिन जबसे आप लोगों ने साथ काम करना बंद किया तबसे आप लोगों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई?
अमिताभ- नहीं, हमने सालों से साथ काम ही नहीं किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed