बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन उम्र के इस पड़ाव में भी काफी एक्टिव रहते हैं। चाहें बात फिल्मों की हो, सोशल मीडिया की हो या फिर आम जिंदगी की, अमिताभ बच्चन हर जहां सक्रिय हैं और फैंस के साथ अपनी दिल की हर बात साझा करते हैं। ऐसे में हाल ही में अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट किया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
जिम में एक्सरसाइज से परेशान हुए अमिताभ बच्चन, स्कूल में बेंत से पड़ने वाली पिटाई आई याद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे जो भी लोग अमिताभ बच्चन को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं वो ये बात बखूबी जानते हैं कि अमिताभ बच्चन के सोशल मीडिया पोस्ट का वक्त तय नहीं है। अमिताभ सुबह से लेकर देर रात तक कभी भी सोशल मीडिया पोस्ट करते हैं। ऐसे में अमिताभ का एक देर रात किया गया पोस्ट वायरल हो रहा है।
अपने पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने एक कविता लिखी है। उन्होंने इस कविता में जिम में बिताए वक्त की तुलना बचपन में स्कूल में पड़ने वाली मार से रोचक अंदाज में की है। अमिताभ ने लिखा:
आज जिम में कुछ जरूरत से ज्यादा दबा, चला, उठा लिया,
मन ने जो कहा, हिम्मत करके उसे एक स्थान दिया,
अब रात्रि बेला में कुछ करवटें, पड़ रही हैं अति ढीली,
प्रातः पता चलेगा, कौन मासपेशियां पड़ गईं नीली,
स्कूल में जब बेंत पड़ती थी तो सुबह ज्ञात होता था हमें,
पिछले अंग में दिखाई देती थीं, काले रंग की लकीरें।
एक तरफ जहां अमिताभ बच्चन के फैंस इस पोस्ट को मजेदार पोस्ट मान कर रिएक्ट कर रहे हैं तो वहीं कुछ फैंस अमिताभ की तबीयत को लेकर भी परेशान हो गए हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स अमिताभ की मासपेशियों में आए खिंचाव को लेकर चिंता में पड़ गए।
वहीं जब अमिताभ ने अपने फैंस को परेशान देखा तो उन्होंने फैंस को जवाब देना शुरू कर दिया। ऐसे में एक फैन ने लिखा, 'आपको कुछ समय के लिए एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए।' जिसका जवाब बिग बी ने दिया-हां शायद। वहीं एक और फैन ने लिखा, आप हमेशा अपने आसपास की घटनाओं में से कुछ न कुछ ऊर्जा निकाल लेते हैं, यह बात कईयों के लिए प्रेरणा है। इसका जवाब देते हुए में बिग बी ने लिखा-आप सबका प्यार ही हमें जिंदा रखता है।
ऋतिक रोशन की तैलिया पहने तस्वीर वायरल, रणवीर सिंह ने किया ये मजेदार कमेंट