सब्सक्राइब करें

आधी रात को अमिताभ बच्चन ने अस्पताल से किया ये ट्वीट, दोहराई तीन साल पुरानी बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 16 Jul 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan News: Amitabh  late night tweet a sanskrit shloka from nanavati hospital
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन बीते दिनों कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इन दिनों उनका इलाज मुंबई के नानावती अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टर्स बताते हैं कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है और खतरे की कोई बात नहीं है। अमिताभ उन सेलिब्रिटीज में से हैं जो हमेशा अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद भी वो लगातार अपने फैंस के संपर्क में हैं और हाल में उन्होंने अपने चाहने वालों के लिए एक ट्वीट किया। वैसे तो अमिताभ का हर पोस्ट चर्चा में आ जाता है लेकिन ये पोस्ट इस बार एक और वजह से भी चर्चा में है।

Trending Videos
Amitabh Bachchan News: Amitabh  late night tweet a sanskrit shloka from nanavati hospital
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

अमिताभ बच्चन ट्विटर पर खूब एक्टिव रहते हैं। अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद वो लगातार ट्विटर पर सक्रिय हैं। अस्पताल से आधी रात को अमिताभ ने संस्कृत का श्लोक ट्वीट करते हुए बताया कि छह प्रकार के मनुष्य अपने जीवन में हमेशा दुखी रहते हैं इसलिए मनुष्य को इस तरह की प्रवृत्तियों से दूर रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan News: Amitabh  late night tweet a sanskrit shloka from nanavati hospital
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन ने संस्कृत के इस श्लोक का हिंदी में भी अनुवाद किया है। इसमें उन्होंने लिखा, 'सभी से ईर्ष्या, घृणा करने वाले, असंतोषी, क्रोधी, सदा संदेह करने वाले और पराए आसरे जीने वाले ये छह प्रकार के मनुष्य हमेशा दुखी रहते हैं। अतः यथा संभव इन प्रवृत्तियों से बचना चाहिए।'
 

Amitabh Bachchan News: Amitabh  late night tweet a sanskrit shloka from nanavati hospital
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ ने इसी ट्वीट का अनुवाद अंग्रेजी में भी किया है। हैरानी की बात ये है कि अमिताभ ने बिलकुल यही ट्वीट साल 2017 में भी किया था। इससे पहले अभिनेता ने एक कविता साझा करते हुए डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ को देवता की संज्ञा दी थी। 
 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan News: Amitabh  late night tweet a sanskrit shloka from nanavati hospital
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ ने लिखा था, 'श्वेत वर्ण आभूषण, सेवा भाव समर्पण, ईश्वर रूपी देवता ये, पीड़ितों के संबल ये, स्वयं को मिटा दिया, गले हमें लगा लिया, पूजा दर्शन के स्थान ये, परचम इंसानियत के'। गौरतलब है कि 11 जुलाई को रात के वक्त अमिताभ ने ट्विटर के जरिए बताया था कि वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद उनके परिवार का टेस्ट किया गया। इस टेस्ट में अमिताभ के बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तो वहीं अमिताभ की पत्नी जया बच्चन का टेस्ट निगेटिव आया था।

बहू के रूप में नौकरानी मांगने वालों पर भड़कीं 'हिंदी मीडियम' की अभिनेत्री, कहा- 'शादी करो कारोबार नहीं'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed