बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन हर इतवार अपने प्रशंसकों से मुलाकात करते हैं। बिग बी की एक झलक पाने के लिए उनके घर 'जलसा' के सामने फैंस की भारी भीड़ उमड़ती है। दिलचस्प बात यह है कि बिग बी नंगे पैर अपने फैंस से मुलाकात करने निकलते हैं। बीते दिनों सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर उन्होंने इसकी वजह भी बताई थी। हालांकि, इस इतवार को बिग बी एक नए अवतार में फैंस से रूबरू हुए। अबकी बार उन्होंने पैरों में जूते पहन रखे थे। तस्वीरें देखने के बाद हर कोई यह पूछ रहा है कि क्या बिग बी ने वर्षों पुरानी परंपरा तोड़ दी है? आइए जानते हैं...
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने तोड़ दी नंगे पैर फैंस से मुलाकात की परंपरा? जानिए सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर बार की तरह बीते रविवार को भी बिग बी ने परंपरा के मुताबिक अपने प्रशंसकों से मुलाकात की। अपने घर से उन्होंने हाथ हिलाकर सभी फैंस का अभिवादन किया। लेकिन, इस बार उन्होंने नंगे पैर आने की परंपरा तोड़ दी। बिग बी ने अपने ब्लॉग में इसकी वजह का खुलासा किया है।
अमिताभ बच्चन ने लिखा है कि इस बार रविवार को वह अपने फैंस से जूते पहनकर मिले, क्योंकि उनके पैरों में छाले पड़ गए थे। तस्वीर शेयर करते हुए बिग बी ने लिखा, '...और आज एक बड़ा अंतर है..जूते.. जूते पहने हुए हैं, क्योंकि कल दिनभर नंगे पैर शूटिंग करने की वजह से पैर में छाले हो गए। पहले भी इस तरह की समस्या हुई है।' एक्टर ने आगे लिखा कि वह पूरी तरह आराम बरत रहे हैं।
Suraj Kumar: साउथ अभिनेता सूरज कुमार के साथ हुआ भयानक सड़क हादसा, एक्टर को गंवाना पड़ा अपना दाहिना पैर
बिग बी ने आगे लिखा, 'अगली बार की मुलाकात नंगे पैर होगी।' बता दें कि बीते दिनों अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट साझा कर यह स्पष्ट किया था कि वह फैंस से नंगे पैर क्यों मिलते हैं। अमिताभ बच्चन ने लिखा था, 'मुझसे हमेशा यह पूछा जाता है कि 'नंगे पैर प्रशंसकों से मिलने कौन जाता है'? मैं उनसे कहता हूं, 'मैं जाता हूं....आप मंदिर नंगे पैर जाते हैं....इतवार को आने वाले मेरे शुभ चिंतक मेरे लिए मंदिर के समान हैं!!
Naxals On Silver Screen: बंदूक छोड़ कैमरे के साथी बनने जा रहे गढ़चिरौली के नक्सल, इस फिल्म के लिए दिया ऑडिशन
वर्क फ्रंट की बात करें तो बिग बी इस वक्त फिल्म सेक्शन 84 की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा वह प्रभास की प्रोजेक्ट के में भी नजर आएंगे। इसमें दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।
Sunny Deol: बेटे की शादी के बाद सनी देओल ने गांव वालों को दी दावत, रखे खास व्यंजन