बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) हर रविवार को अपने घर के बाहर फैंस से मिलते हैं। उनके चाहने वाले सुबह होते ही बिग बी के घर के बाहर जमा होने लगते हैं और उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। यह सिलसिला कई साल से चलता आ रहा है। इस रविवार यह संभव नहीं हो पाया क्योंकि बिग बी की तबीयत थोड़ी ठीक नहीं थी जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी थी। बिग बी के इस ट्वीट के बाद फैंस लगातार उनकी अच्छी सेहत की दुआ करने लगे। फैंस की यह दीवानगी देखकर अमिताभ बच्चन खुद को रोक न सके और ट्विटर पर एक भावुक पोस्ट लिखा।
तबीयत बिगड़ने की खबरों के बीच अमिताभ बच्चन ने फैंस के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने लिखा- 'मैं न जानता था की, एक दिन इतवार को अपने चाहने वालों से, जलसा के द्वार पे, न मिल पाने पर, इतनी बड़ी खबर बन जाएगी! आप सब को स्नेह, मेरा आदर और सम्मान।' बिग बी के इस पोस्ट के बाद फैंस फिर से कमेंट करने लगे और उनकी लंबी आयु की प्रार्थना करने लगे। बिग बी ने अपनी तबीयत ठीक न होने की जानकारी ट्वीट करके फैंस को दी थी।
T 3155 - मैं न जानता था की , एक दिन इतवार को अपने चाहने वालों से, जलसा के द्वार पे, न मिल पाने पर, इतनी बड़ी ख़बर बन जाएगी ! आप सब को स्नेह , मेरा आदर और सम्मान 🙏❤️
अमिताभ बच्चन ने लिखा था- 'आज रविवार को आप लोगों से मुलाकात नहीं कर पाऊंगा। तबीयत ठीक नहीं है, जलसा के द्वार पर नहीं आ सकूंगा।' आपको बता दें, अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। बीतो दिनों उनका एक ट्वीट काफी चर्चा में रहा था। दरअसल, वेल्थ क्राफ्ट के मालिक मयूर सेजपाल ने अमेजन, एप्पल, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, इंटेल कंपनियों के प्रति घंटे आय का ब्योरा दिया। यह ब्योरा करोड़ों का है।
T 3154 - All Ef and well wishers .. not doing the Sunday meet at Jalsa Gate this evening .. 🙏
कमाई के इस ब्योरा को देखकर अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया- 'सच में? हम सब गलत नौकरी में हैं!' बिग बी के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर मानों ट्वीट्स की बौछार सी हो गई। बिग बी के इस ट्वीट के बाद उनसे फैंस लगातार कमेंट करने लगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अपनी आगामी दो फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। इससे पहले वह एक दक्षिण फिल्म की भी शूटिंग कर रहे थे। आखिरी बार बिग बी को बदला फिल्म में देखा गया था। फिल्म को लोगों ने खूब सराहा भी था।
really .. ? we are in the wrong job ..!!!😂😂😂😂 https://t.co/i9nQQMfz5M
अमिताभ बच्चन जल्द ही टेलीविजन पर वापसी करने वाले हैं। 'कौन बनेगा करोड़पति' शो के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। हर बार की तरह इस बार भी यह शो अमिताभ बच्चन होस्ट करेंगे। यह शो इस साल अगस्त के महीने से ऑन एयर होने जा रहा है। यह रियलिटी शो टीआरपी के मामले में सीरियल्स को जबरदस्त टक्कर देता है।