टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। वह भारत के पहले एथलीट हैं जिन्होंने ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। बता दें कि नीरज ने अपने पहले थ्रो में 87.03 मीटर दूर भाला फेंका था। अब देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा की इस जीत पर पूरा देश खुशी से झूम रहा है। इसके साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी नीरज को इस शानदार जीत पर बधाई दे रहे हैं। वहीं बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को नीरज चोपड़ा को जीत की बधाई देना भारी पड़ गया है।
सोशल मीडिया: नीरज चोपड़ा के लिए ट्वीट कर ट्रोल हुए अमिताभ बच्चन, यूजर बोले- 'ये ज्ञान कौन सी यूनिवर्सिटी से मिला...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक कार्टून वीडियो साझा करते हुए भारत की ओलंपिक टीम की तारीफ की। इस वीडियो में नीरज कुमार की उपलब्धि को दिखाया गया है। उन्होंने नीरज चोपड़ा के कार्टून वीडियो के ट्वीट में लिखा, 'एक सीने ने, 103 करोड़ सीने चौड़े कर दिए और भारतीय ओलंपिक टीम ने विश्व भर में देश का झंडा गाड़ दिया !'
T 3993 - एक सीने ने, १०३ crore सीने चौड़े कर दिए 🙏🙏🙏
Correction 130 crore !!
और भारतीय Olympic Team ने, विश्व भर में, देश का झंडा गाड़ दिया ! 🇮🇳 pic.twitter.com/wmq1ZJXadn
दरअसल, अभिनेता ने इस ट्वीट में भारत की जनसंख्या 130 करोड़ के बजाय 103 करोड़ लिख दी। इसपर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा, 'इनका आधा जीन करेक्शन और संशोधन करने में चला जाएगा।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, '103 करोड़?? ये ज्ञान कौन सी यूनिवर्सिटी पर प्राप्त हुआ है, अंधभक्ति में बची 27 करोड़ जनता को नाइजीरिया पहुंचा दिया गया चिचा।'
T 3993 - एक सीने ने, १०३ crore सीने चौड़े कर दिए 🙏🙏🙏
T 3993 - एक सीने ने, १०३ crore सीने चौड़े कर दिए 🙏🙏🙏
Sir 27 crore kaha gayab ho gaye
और भारतीय Olympic Team ने, विश्व भर में, देश का झंडा गाड़ दिया ! 🇮🇳 pic.twitter.com/wmq1ZJXadn
और भारतीय Olympic Team ने, विश्व भर में, देश का झंडा गाड़ दिया ! 🇮🇳 pic.twitter.com/wmq1ZJXadn
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन 70 के दशक से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं और अभी भी वो दर्शकों के पसंदीदा बने हुए हैं। उनके उम्र के बहुत से सितारे जहां फिल्मी दुनिया से दूर हो चुके हैं तो वहीं बिग बी आज भी एक से बढ़कर एक फिल्में कर रहे हैं। 70 वर्ष की उम्र पार कर लेने के बाद भी उनका जज्बा कम नहीं हुआ है और वो शानदार रोल्स निभा रहे हैं। वहीं, दर्शक भी उनकी फिल्में खूब पसंद करते हैं। अमिताभ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो आए दिन कुछ ना कुछ पोस्ट फैंस संग साझा करते हैं।