{"_id":"5ae305304f1c1b3b0b8b6b64","slug":"amitabh-bachchan-quiz-show-kaun-banega-crorepati-will-return-with-season-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आपकी किस्मत बदलने के लिए वापस लौट रहा है KBC, बिग बी के इस सुपरहिट शो में अब नहीं होगी ये खास चीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आपकी किस्मत बदलने के लिए वापस लौट रहा है KBC, बिग बी के इस सुपरहिट शो में अब नहीं होगी ये खास चीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों अमिताभ बच्चन अपनी अपकमिंग फिल्म '102 नॉट आउट' और 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को लेकर चर्चा में हैं । अब बिग बी को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है । अमिताभ बच्चन के करियर को ऊंचाई पर ले जाने वाला टीवी क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' वापस लौट रहा है ।
2 of 5
केबीसी
जी हां, सीजन 9 की सफलता के बाद मेकर्स ने 'केबीसी' के सीजन 10 की तैयारियां शुरू कर दी हैं । साल 2000 में शुरू हुए इस गेम शो की टीआरपी आसमान छूती है । 18 साल से जब भी ये शो टेलीकास्ट होता है, जबरदस्त टीआरपी बटोरता है ।
3 of 5
केबीसी
बॉलीवुड हंगामा की खबर के अनुसार, यह सीजन बाकी पिछले सीजन से थोड़ा अलग होगा । सीजन 9 को सिर्फ 10 हफ्तों तक ही चलाया गया था । अमिताभ बच्चन के स्टारडम की वजह से इसे दर्शकों ने पॉजिटिव रिसपॉन्स दिया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
केबीसी
बिग बी का मानना है कि सीजन 10 भी 9 की तरह ही छोटे पीरियड के लिए टेलीकास्ट किया जाए । उनका कहना है कि शो को बेवजह लंबे समय तक खींचना ठीक नहीं है । जब शो को ज्यादा टीआरपी मिल जाती है तो मेकर्स उसे खींचने लगते हैं ।
विज्ञापन
5 of 5
केबीसी
जब सीजन 9 को हाईएस्ट टीआरपी मिल गई थी तो मेकर्स ने केबीसी को बंद कर दिया था । बिग बी ने शो के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ बासु से इस बारे में बात की है और सीजन को छोटा रखने के लिए कहा है । यह भी खबर है कि सीजन 10 जुलाई से शुरू होगा और सितंबर में बंद कर दिया जाएगा ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।