{"_id":"5caadf0ebdec2214161d686e","slug":"amitabh-bachchan-ramya-krishnan-uyarndha-manithan-gets-title-in-hindi-tera-yaar-hoon-main","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"20 साल बाद जब 'शिवगामी' से मिले अमिताभ बच्चन, बोले- 'तेरा यार हूं मैं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
20 साल बाद जब 'शिवगामी' से मिले अमिताभ बच्चन, बोले- 'तेरा यार हूं मैं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 08 Apr 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Amitabh Bachchan Ramya Krishnan
Link Copied
अपनी सुपरहिट फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की को स्टार राम्या कृष्णन के साथ काम कर रहे अमिताभ बच्चन की नई फिल्म का नामकरण हो गया है। ये फिल्म तमिल और हिंदी दोनों भाषाओं में एक साथ बन रही है। अमिताभ ने इस फिल्म की शूटिंग मुंबई की फिल्मसिटी में शुरू कर दी है।
Trending Videos
2 of 5
बॉलीवुड
- फोटो : social media
निर्देशक टी तमिलवानन हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन और तमिल सुपरस्टार एस जे सूर्या के साथ फिल्म कर रहे हैं, ये खबरें पिछले हफ्ते ही आनी शुरू हो गई थी। खुद अमिताभ बच्चन ने फिल्म में अपने खांटी देसी लुक की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पेजों पर साझा की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Amitabh Bachchan
इस फिल्म का नाम रखा गया है, तेरा यार हूं मैं। फिल्म में उनके साथ डेविड धवन निर्देशित सुपरहिट फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की को स्टार राम्या कृष्णन हैं। राम्या के साथ अमिताभ ने ये फिल्म हैदराबाद में शूट की थी और उन दिनों की काफी यादें दोनों अक्सर अपने करीबी दोस्तों के साथ साझा करते रहे हैं।
4 of 5
Amitabh Bachchan
राम्या हाल के दिनों में सुपरहिट फिल्म सीरीज बाहुबली के दोनों संस्करणों में नजर आईं थीं। फिल्म तेरा यार हूं मैं को कुल छह लोग मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इनमें से भूषण कुमार, दिव्या खोसला कुमार और कृष्ण कुमार टी सीरीज म्यूजिक व फिल्म कंपनी से जुड़े हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Tera Yaar Hoon Main
ओम प्रकाश भट्ट ने हाल ही में दागी फिल्म निर्माता प्रेरणा अरोड़ा के साथ मिलकर एक नई कंपनी खोली थी, लेकिन प्रेरणा के धोखाधड़ी के एक केस में गिरफ्तार होने के बाद वह उनसे अलग हो चुके हैं। फिल्म के दो और प्रोड्यूसर हैं, संजय शंकरवार और अमि त्रिवेदी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।