महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और कुछ लोगों के सवालों के जवाब भी देते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने कुछ यूजर्स के सवालों के जवाब अपने ब्लॉग के जरिए दिए। अमिताभ बच्चन प्रतिदिन अपना ब्लॉग लिखते हैं। उसमें अपने और परिवार के बारे में तो लिखते ही हैं। साथ ही अन्य मुद्दों पर भी लिखते हैं। हाल ही में एक यूजर के कमेंट पर अमिताभ बच्चन ने अपने द्वारा किए गए राहत कार्यों की पूरी लिस्ट साझा कर दी। बिग बी ने बताया कि अब तक उन्होंने कहां और कैसे लोगों तक मदद पहुंचाई है।
कोविड-19: कोरोना काल में योगदान के सवाल पर अमिताभ बच्चन ने दिया जवाब, जारी की अपने कार्यों की लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी की दूसरी लहर से पूरा देश जंग लड़ रहा है और ऐसे में सरकारें इससे उभरने के लिए हर संभव प्रयास करने में जुटी हुई हैं। इसी बीच बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने तरीके से लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। लेकिन कुछ यूजर्स ने अमिताभ बच्चन की पोस्ट पर कमेंट करते हुए सवाल पूछा कि वो कोरोना संकट के दौरान क्या कर रहे हैं। सिर्फ यही नहीं कुछ लोगों ने तो बाकि सेलेब्स के कार्यों पर भी सवाल उठा दिए। जिस पर महानायक ने अपने द्वारा किए गए योगदान की लिस्ट को ब्लॉग पर साझा कर दिया।
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, 'मैंने और मेरे परिवार ने की गई मदद की राशि का खुलासा नहीं किया क्योंकि वो हमें पसंद नहीं है। हम लोग भी चैरिटी करते हैं लेकिन इस बारे में बात करने में विश्वास नहीं रखते क्योंकि हम ऐसा करना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते।'
अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा, 'इस संकट की घड़ी में हम भी परेशान हैं। आएदिन किए जा रहे भद्दे कमेंट्स पर मैं और मेरा परिवार कभी ध्यान नहीं देते। हम लोग लोगों की मदद करते हैं और इसके बारे में बात नहीं करते। सिर्फ मदद पाने वाले को पता होता है और हमें। इससे किसी को कोई नुकसान भी नहीं होता।'
इसके बाद अमिताभ बच्चन ने अपने द्वारा की गई लोगों की मदद की लिस्ट साझा करते हुए लिखा, 'मैंने 1500 किसानों का कर्जा माफ कर उन्हें आत्महत्या करने से बचाया था। मैंने करीब 50 लोगों को घर पहुंचाने के लिए ट्रेन में एक बोगी बुक की थी। पिछले साल कुछ लोगों को घरों तक पहुंचाने के लिए मैंने बसों के इंतजाम किए थे। पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की पत्नियों और बच्चों की मदद की। पिछले साल मैंने 4 लाख डेली वर्कर्स को खाना खिलाया। कोरोना वॉरियर्स को पीपीई किट पहुंचाई। कई किसानों को जूते-चप्पल दिलाए, जो अपने घर जा रहे थे। इसके अलावा मैंने बसों से जाने वाले लोगों के खाने-पीने का इंतजाम किया। बंगला साहिब दिल्ली के सिख कमेटी को मैंने राशि दान की, जिससे वो मेडिकल सुविधा उपलब्ध करा सकें।'
उन्होंने आगे लिखा, 'पिछले हफ्ते मैंने नानावती अस्पताल में तीन डिटेक्शन मशीन दान की है। जिससे मालूम होगा कि कोरोना संक्रमण है कि नहीं। दो बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा उठाया है, जिनके सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। उनकी 10वीं तक की पढ़ाई का पूरा खर्चा मैं उठा रहा हूं। अगर वो आगे भी पढ़ना चाहेंगे तो आगे ही पढ़ाई भी मैं करवाऊंगा।'