बॉलीवुड के लवली कपल अंगद बेदी और नेहा धूपिया को उनके फैंस बहुत पसंद करते हैं। दोनों की फोटो और वीडियो आते ही वायरल हो जाती है। तो वहीं अंगद-नेहा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन कई पोस्ट शेयर करते रहते हैं। आज यानी 10 मई को नेहा धूपिया और अंगद बेदी की शादी की तीसरी सालगिरह है। लेकिन कोरोना के चलते दोनों इस खास दिन को एक-दूसरे के साथ सेलिब्रेट नहीं कर रहे हैं।
शादी की तीसरी सालगिरह पर साथ नहीं हैं अंगद बेदी और नेहा धूपिया, अभिनेता ने लिखा दिल छूने वाला पोस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे में अंगद बेदी ने शादी की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'किसी सेलिब्रेशन के लिए ये सही वक्त नहीं है। लेकिन एक पति और पत्नी के रूप में हमने आज तीन साल पूरे कर लिए हैं और फिर भी हम दो अलग-अलग शहरों में एक-दूसरे से दूर हैं। तुम्हें और मेहर को देखने की कोशिशें मेरे चेहरे पर मुस्कान ला देती है।'
अंगद बेदी आगे लिखते हैं, 'शादी की तीसरी सालगिरह मुबारक हो मेरे प्यार। यहां बहुत ज्यादा ईश्वर की इच्छाएं हैं। ' अंगद बेदी ने इस पोस्ट में नेहा धुपिया को टैग करते हुए हैशटैग के साथ 10 मई भी लिखा है। अंगद की इस पोस्ट पर उनके दोस्त और फैंस भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। साथ ही उनकी करीबी दोस्त सोफी चौधरी ने भी शुभकामनाएं दी हैं।
सोफी चौधरी ने कमेंट में लिखा, 'तुम तीनों को ढेर सारा प्यार। ये वक्त बीत जाएगा। शादी की सालगिरह मुबारक हो। हमेशा स्वस्थ और खुशी से भरपूर रहो।' इसके अलावा सबा अली खान ने लिखा, 'माशाल्लाह सुरक्षित रहें।' नेहा और अंगद से साल 2018 में शादी रचाई थी। कपल की एक बेटी भी है, जिसका नाम मेहर है। अक्सर नेहा बेटी मेहर के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो नेहा धूपिया टीवी शो एमटीवी रोडीज में नजर आती हैं। इसके अलावा नेहा 'नो फिल्टर नेहा' नाम का एक शो भी करती हैं। तो वहीं अंगद बेदी आखिरी बार फिल्म गुंजन सक्सेना में नजर आये थे। इस फिल्म में उन्होंने जान्हवी कपूर के भाई का किरदार निभाया था। फिल्म में पंकज त्रिपाठी भी लीड रोल में थे। फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया था।