सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में अमिताभ बच्चन ने किया रामायण का पाठ, फैंस के लिए सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 01 Jun 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan read Ramayan path shared photo on social media
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन लॉकडाउन के बीच अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। वह अक्सर अपने से फैंस से जुड़ने के लिए खास पोस्ट, तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। इस बार अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर बेहद खास पोस्ट साझा किया है जिस पर उनके कई फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

Trending Videos
Amitabh Bachchan read Ramayan path shared photo on social media
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर रामायण के पाठ का बेहद अहम संदेश साझा किया है। उन्होंने रामायण के पाठ की तस्वीर को साझा करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'आज पूजा के समय, रामायण पाठ में ये पढ़ा, अच्छा लगा।' अमिताभ बच्चन की ओर से साझा किए गए रामायण के पाठ में नाम और नामी के बीच के रिश्ते के बारे में बताया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan read Ramayan path shared photo on social media
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

रामायण पाठ के अनुसार, 'समझने में नाम और नामी एक से हैं, किंतु दोनों में परसपर स्वागी और सेवक के समान प्रीति है। (अर्थात नाम और नामी में पूर्ण एकता होने पर भी जैसे स्वामी के पीछे सेवक चलता है, उसी प्रकार नाम के पीछे नामी चलते हैं। प्रभु श्री रामजी अपने राम नाम का ही अनुगमन करते हैं, नाम लेते ही वहां आ जाते हैं।) 
 

Amitabh Bachchan read Ramayan path shared photo on social media
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

नाम और रूप दोनों ईश्वर की उपाधि हैं। ये (भगवान के नाम और रूप), दोनों अनिर्र्चनीय हैं अनिर्वचनीय और सुंदर शुद्ध भक्तयिुक्त बुद्धि से ही इनका (दिव्य अविनाशी) स्वरूप जानने में आता है।' सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन द्वारा साझा किए गए इस रामायण के पाठ पर उनके कई फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले अमिताभ बच्चन अपने एक और खास ट्वीट की वजह से सुर्खियों में थे।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan read Ramayan path shared photo on social media
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर बताया कि उन्होंने इस लॉकडाउन में बहुत कुछ सिखा है। उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट में लिखा, 'इस लॉकडाउन के काल में जितना मैंने सीखा, समझा, और जाना, उतना मैं अपने 78 वर्षों के जीवन काल में न सीख सका, न समझ सका और न ही जान सका! इस सच्चाई को व्यक्त करना, इसी सीख, समझ और जानने का परिणाम है!'


पढ़ें: अपने पति से परेशान हुई महिला, सोनू सूद से मांगी मदद तो अभिनेता ने दिया ये जवाब    
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed