बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद इन दिनों लॉकडाउन में फंसे लोगों को उनके घर पहुंचाने और उन्हें हर तरह की मदद देने का काम कर रहे हैं। अब तक वह हजारों मजदूरों, छात्रों और जरूरतमंदो को उनके घर पहुंचा चुके हैं। उनसे कई लोग सोशल मीडिया के द्वारा भी मदद मांग रहे हैं। सोनू सूद से एक महिला ने ट्विटर पर अपने पति से परेशान होकर मदद मांगी। जिस पर अभिनेता ने मजेदार प्रतिक्रिया दी।
अपने पति से परेशान हुई महिला, सोनू सूद से मांगी मदद तो अभिनेता ने दिया ये जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजदूरों की मदद करने की वजह से सोनू सूद ज्यादातर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। उनसे ट्विटर पर एक महिला ने मदद मांगते हुए लिखा, 'सोनू सूद, मैं पति के साथ जनता कर्फ्यू से लेकर लॉकडाउन चार तक साथ हूं। या तो आप मेरे पति को कहीं छोड़ दो या मुझे मेरी मां के घर छोड़ दो। मैं अपने पति के साथ और नहीं रहना चाहती।'
महिला के इस ट्वीट का अभिनेता ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने अपने जवाब में लिखा, 'मेरे पास आप लोगों के लिए इससे भी अच्छा प्लान है। मैं आप दोनों को गोवा छोड़ देता हूं, क्या कहते हो...' सोशल मीडिया पर सोनू सूद का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
I have a better plan .. let me send both of you to Goa😂 What say? https://t.co/XbYNFWWflK
आपको बता दें कि सोनू सूद प्रवासी मजदूरों की दिन- रात मदद कर रहे हैं। वह उनके लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। इस सिलसिले में उन्होंने हाल ही में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से बात की। राज्यपाल ने सोनू सूद द्वारा प्रवासी मजदूरों को उनके घर सुरक्षित पहुंचाने के लिए उनकी तारीफ की। साथ ही अभिनेता को मदद देने के लिए हर तरह का सहयोग देने की बात भी कही है।
महाराष्ट्र राज्यपाल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'फिल्म स्टार सोनू सूद ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुंबई में शनिवार को मुलाकात की है। अभिनेता ने राज्यपाल को प्रवासियों को उनके घर भेजने और खाना देने के बारे में जानकारी दी। भगत सिंह कोश्यारी ने सोनू सूद के इस अच्छे काम की सराहना की और उन्हें पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।'
Film star Sonu Sood met Governor Bhagat Singh Koshyari at Raj Bhavan. He briefed Governor about his work to help migrant people to reach their home states and to provide them food. The Governor applauded Sonu Sood for his work and assured him fullest support in his endeavours. pic.twitter.com/JlXVbZiUB4
पढ़ें: हिंदी सिनेमा की ये 10 सुपरहिट फिल्में दरअसल हैं रीमेक, देखिए कहां से आया असली आइडिया