फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wajid Khan: संगीतकार वाजिद खान ने इरफान के निधन पर किया था ट्वीट, अब एक महीने बाद हुआ वायरल

Mon, 01 Jun 2020 11:45 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 01 Jun 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
Wajid Khan Death News in Hindi: Wajid Khan Tweet On Irrfan Khan Death Goes Viral
वाजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर संगीतकार वाजिद खान का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 42 साल के थे। वाजिद खान के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। सभी इस दिग्गज कलाकार को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इस बीच वाजिद खान का एक ट्वीट वायरल हो रहा है। उन्होंने यह ट्वीट इरफान खान के निधन पर किया था।



Wajid Khan Death News in Hindi: Wajid Khan Tweet On Irrfan Khan Death Goes Viral
वाजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया

इरफान खान का निधन ठीक एक महीने पहले हुआ था। उस वक्त वाजिद ने अपने ट्वीट में इरफान खान को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा था, 'इस आंख मिचौली के खेल में हमेशा एक ढूंढता ही रहता है, और वो नहीं पास आता जो छुप जाता है, इरफान मेरे भाई, अल्लाह आपको इस सफर इमाम की ताजगी आपकी रूह को सुकून मिले। आमीन। वहां की जिंदगी अल्लाह आसान करे।
 

Wajid Khan Death News in Hindi: Wajid Khan Tweet On Irrfan Khan Death Goes Viral
वाजिद खान अपने भाई साजिद के साथ - फोटो : Social Media

वाजिद खान का ये ट्वीट अब वायरल हो रहा है। फैंस लिख रहे हैं किसे पता था, यही बात हम एक महीने बाद आपके लिए लिखेंगे। जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। एक यूजर ने लिखा है- हमें क्या पता था एक महीने बाद ये शब्द भाई के लिए होंगे। आपकी आत्मा को शांति मिले।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wajid Khan Death News in Hindi: Wajid Khan Tweet On Irrfan Khan Death Goes Viral
वाजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि वाजिद खान कोरोना से संक्रमित थे। वहीं उनके परिवार की ओर से बीबीसी को बताया गया है, 'वाजिद खान किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और उनका दो साल पहले ट्रांस्पलांट हुआ था। उनके गले में इंफेक्शन था, वे चेंबूर के सुराना अस्पताल में भर्ती थे। अभी उनकी कोविड-19 की टेस्ट रिपोर्ट नहीं आई है।'

विज्ञापन
Wajid Khan Death News in Hindi: Wajid Khan Tweet On Irrfan Khan Death Goes Viral
इरफान खान - फोटो : Social Media

बात करें इरफान खान की तो दिग्गज अभिनेता इरफान खान का पिछले महीने निधन हो गया था। साल 2018 में इरफान खान (Irrfan Khan) को पता चला था कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं। पिछले दो साल से वो इस बीमारी का इलाज करा रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed