मशहूर संगीतकार वाजिद खान का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। वाजिद खान के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। वाजिद खान के परिवार ने बीबीसी को एक बयान में बताया- वाजिद खान किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और उनका दो साल पहले ट्रांस्पलांट हुआ था। उनके गले में इंफेक्शन था। वे चेंबूर के सुराना अस्पताल में भर्ती थे। अभी उनकी कोविड-19 की टेस्ट रिपोर्ट नहीं आई है। चलिए जानते हैं वाजिद खान के निधन पर किसने क्या कहा है।
Wajid Khan Death: बॉलीवुड पर टूटा दुखों का पहाड़, संगीतकार वाजिद खान के निधन पर अक्षय कुमार से लेकर प्रीति जिंटा ने दी श्रद्धांजलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार ने लिखा- वाजिद खान के असमय निधन की खबर सुनकर हैरान और दुखी हूं। अच्छी प्रतिभा बहुत जल्द चली गई। भगवान इस मुश्किल समय में उनके परिवार को शक्ति दें।
Shocked and saddened to hear about the untimely demise of #WajidKhan, talented and ever-smiling...gone too soon. May God give strength to his family in this difficult time 🙏🏻
प्रीति जिंटा ने लिखा है- मैं उसे अपना भाई कहती थी। प्रतिभाशाली होने के अलावा वह बहुत कोमल और मधुर थे। मेरा दिल टूट गया है। मैं उसे गुडबाय कहने के लिए मिल भी नहीं पाई। वाजिद खान मैं तुम्हें हमेशा याद करूंगी।
I used to call him my brother from another mother. Besides being unbelievably talented he was so gentle & sweet. I’m so heartbroken that I did not get to say Goodbye my sweet @wajidkhan7 I will miss you & our jam sessions forever. Till we meet again #RIP #WajidKhan #Gonetoosoon pic.twitter.com/RAq0pqHJwY
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) June 1, 2020
करण जौहर ने लिखा- #RIPWajidKhan आपका संगीत हमेशा जीवित रहेगा... परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना, बहुत जल्द चले गए।
विशाल डडलानी ने लिखा- यकीन करना बहुत मुश्किल है कि हम दोबारा नहीं मिल पाएंगे। तुम्हें नहीं भुलाया जा सकता। बता दें वाजिद न केवल पॉपुलर म्यूज़िक के फनकार थे, बल्कि गायकी में भी उन्होंने शोहरत बटोरी थी।
A post shared by VISHAL (@vishaldadlani) on