सदी के महानायक कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन अक्सर फिल्मों या किसी किरदार से जुड़ी अपनी यादें साझा करते रहते थे। हाल ही में अपने पुराने दिनों को याद करते हुए एक तस्वीर साझा की है। अब बिग बी ने खुद से जुड़ी ऐसी बात बताई है जो बहुत ही कम लोगों को पता होगी। ये उन दिनों की बात है जब अमिताभ जवान थे, तो आइये बताते हैं आपको ये खास बात।
मैडिसन स्क्वायर गार्डन में अमिताभ बच्चन ने दी थी पहली बार लाइव परफॉर्मेंस, बड़ा रोचक है किस्सा
इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'यह कार्यक्रम उस जगह पहला भारतीय प्रदर्शन भी था।' इस तस्वीर पर उनकी पोती नव्या नवेली नंदा ने सबसे पहले प्रतिक्रिया दी है। इस तस्वीर में युवा अमिताभ माइक्रोफोन के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं, पीछे एक बोर्ड पर लिखा है, 'लाइव टुनाइट अमिताभ बच्चन।'
अभिनेता ने लिखा कि ‘1983, मेरा पहला लाइव परफॉर्मेंस.. वह पीछे का साइन बोर्ड न्यूयॉर्क के मैडिसन स्कवायर गार्डन का है। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित स्टेडियम में पहली बार कोई भारतीय परफॉर्मर।‘ अमिताभ के इस पोस्ट पर उनकी नातिन और श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा ने कमेंट किया। इस पोस्ट पर नव्या ने हार्ट इमोजी बनाया है।
इससे पहले अमिताभ बच्चन ने सत्तर के दशक को याद किया, जब एक साल में उनकी लगभग आधा दर्जन फिल्में रिलीज हुआ करती थीं और सिनेमाघरों में कई फिल्में 50 से 100 हफ्तों तक चला करती थीं। उन्होंने अपनी जवानी के जमाने की एक तस्वीर साझा की। उन्होंने बुधवार की रात शेयर किए इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ कैप्शन के तौर पर लिखा, "अब ओटीटी लाखों सफलता के ग्राफ बनाते हैं, जबकि 1970 के दशक में कई फिल्में सिनेमाघरों में 50 से 100 हफ्तों तक चला करती थीं...और उनमें से 6-7 एक ही साल में रिलीज की जाती थीं...'डॉन', 'कसमें वादे, 'त्रिशूल', 'मुकद्दर का सिकंदर', 'गंगा की सौगंध' ये सभी 50 हफ्तों से ज्यादा चली थीं।"
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन ने हाल ही में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में 52 साल पूरे किए हैं। अमिताभ की आने वाली फिल्मों की बात करें तो बिग बी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र', ‘झुंड’ और ‘चेहरे’ में नजर आने वाले हैं।
