{"_id":"5bcefac3bdec2269377f6ddf","slug":"amitabh-bachchan-reveal-the-secret-about-his-love-story-with-jaya-at-kbc-set","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC 10: इस कंटेस्टेंट के बाल देख बिग बी को आई अपने प्यार की याद, शो में लव स्टोरी का किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KBC 10: इस कंटेस्टेंट के बाल देख बिग बी को आई अपने प्यार की याद, शो में लव स्टोरी का किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 23 Oct 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 10 में 22 अक्तूबर को भुज से आईं बिनल सुथार हॉट सीट तक पहुंची थीं। बिनल चाइल्ड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट में स्ट्रेस्टिकल असिस्टेंट हैं। बिनल ने अमिताभ बच्चन से कई मजेदार बातें की।
amitabh bachchan
बिनल के बाल काफी लंबे हैं । इसी को लेकर उन्होंने अमिताभ बच्चन से बताया कि अक्सर लोग उन्हें देखकर डर जाते थे । एक ने उनके बालों पर कमेंट कर दिया था तब बिमल ने जाकर उसे डांट लगा दी थी । इस दौरान अमिताभ ने भी एक सीक्रेट शेयर किया ।
Jinke khayaal hain badalte har naye din ke saath, aaj khelengi woh gyaan ke iss duswe padhav mein @SrBachchan ke saath. Miliye Binal ji se #KBC mein, aaj raat 9 baje. pic.twitter.com/zv5orkOIn2
— Sony TV (@SonyTV) October 22, 2018
KBC
बिग बी ने बताया कि वो अपनी पत्नी जया बच्चन की खूबसूरती पर फिदा थे । उन्हें जया के लंबे बाल बेहद पसंद हैं । साथ ही उन्होंने बिनल के लंबे बालों की भी तारीफ की । बिनल ने केबीसी में बेहतरीन तरीके से खेला और 6 लाख 40 हजार रुपए जीते ।
विज्ञापन
विज्ञापन
kbc 10
बिनल के बाद हॉट सीट पर फरीदाबाद, हरियाणा की आयुर्वेदिक डॉक्टर वंदना तनेजा पहुंचीं । वंदना तनेजा हॉट सीट पर 9वें सवाल का सही जवाब देकर 1 लाख 60 हजार रुपए जीत चुकी हैं । सोमवार को अवधि समाप्त होने की वजह से अमिताभ ने शो को विराम कह दिया।
विज्ञापन
KBC 9
केबीसी के अगले शो का प्रोमो भी आ चुका है । इस वीडियो में दिखाया गया कि अगले कंटेस्टेंट बिग बी को बताते हैं कि वो उनकी बेटी श्वेता बच्चन के घर जा चुके हैं । जब अमिताभ बच्चन को घर में जाने की वजह पता चली तो उन्होंने इस कंटेस्टेंट को अपने घर आने का न्योता भी दे दिया ।