फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कोरोना वॉरियर्स' के सामने नतमस्तक हुए बिग बी, कहा- 'कौन कहते हैं कि भगवान मिलते नहीं'

Wed, 22 Apr 2020 01:55 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 22 Apr 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Says Thank You To Corona Warriors Compared Them With Lord
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस का कहर देशभर में फैलता जा रहा है। इससे बचाव और रोकथाम के उपाय भी लगातार किए जा रहे हैं। इससे बचाव के लिए देश को पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया गया है। जिसके चलते कोई भी घर से नहीं निकल सकता है। देश की ऐसी विपरीत परस्थितियों में पुलिस, डॉक्टर्स नर्स, सफाई कर्मचारी आदि कोरोना वॉरियर्स बनकर सामने उभरे हैं। अब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने अंदाज में इन सभी का आभार जताया है।

Amitabh Bachchan Says Thank You To Corona Warriors Compared Them With Lord
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। अमिताभ अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं। अमिताभ की हर पोस्ट को उनके फैन्स बेहद पसंद करते हैं। अमिताभ की हर पोस्ट काफी तेजी से वायरल होती है। ऐसे में हाल ही में अमिताभ ने एक पोस्ट की है जिसके जरिए उन्होंने कोरोना वॉरियर्स का आभार जताया है। अमिताभ की ये पोस्ट भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Amitabh Bachchan Says Thank You To Corona Warriors Compared Them With Lord
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media

अमिताभ अपने आधिकारिर सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर नर्स, डॉक्टर, पुलिस, सफाई कर्मचारी और अग्निशामक इन सभी शब्दों को मिलाकर भगवान श्रीणेश की आकृति बनाई गई है। इस तस्वीर में खासकर डॉक्टरों को भगवान की संज्ञा दी गई है। अमिताभ ने इस तस्वीर को साझा करते हुए इन सभी का आभार व्यक्त किया है। अमिताभ ने इसके साथ कैप्शन भी लिखा है, अमिताभ ने लिखा, 'फ्रंटलाइन वर्कर्स। डॉक्टर्स और नर्सेस। सामाजिक योद्धा। नतमस्तक हूं मैं। कौन कहता है कि भगवान मिलते नहीं? अस्पतालों को देखिए...हमें उनके स्वरुप को पहचानना होगा।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Says Thank You To Corona Warriors Compared Them With Lord
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media

अमिताभ का ये पोस्ट उनके सभी फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। इस पर फैन्स अपनी अपनी तरफ से प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। अमिताभ की पोस्ट जमकर वायरल हो रही है। गौरतलब है कि अमिताभ लगातार सोशल मीडिया के जरिए लोगों को इस महामारी के प्रति जागरुक कर रहे हैं। अमिताभ सोशल मीडियापर पोस्ट के माध्यम से लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरुक रहने के साथ ही सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Says Thank You To Corona Warriors Compared Them With Lord
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media

आपको बता दें कि अमिताभ इन दिनों अपने पुराने दिनों को भी याद कर रहे हैं। अमिताभ अपने फैन्स के साथ अपने पुराने दिनों की यादें ताजा कर रहे हैं। कभी वो शोले के प्रीमियर की तस्वीर साझा करते हैं तो कभी अपनी पहली मैग्जीन के शूट की तस्वीर साझा करते हैं। अमिताभ की ये तस्वीरें उनके फैन्स काफी पसंद करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed