सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन ने बेच दी 3.5 करोड़ की लग्जरी कार, 12 साल पहले प्रोड्यूसर ने की थी गिफ्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 06 Mar 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Sells 3.5 crores gifted car from Vidhu Vinod Chopra
Amitabh Bachchan

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन(Amitabh bachchan) ने अपनी सफेद रंग की लग्जरी कार 'रॉल्स रॉयल फैंटम' बेच दी है। बिग को ये कार तोहफे के तौर पर मिली थी। उस समय इस कार की कीमत 3.5 करोड़ थी। जिसे हाल ही में अमिताभ बच्चन ने एक बिजनेसमैन को बेच दिया है।

Amitabh Bachchan Sells 3.5 crores gifted car from Vidhu Vinod Chopra
Amitabh Bachchan - फोटो : social media
बता दें अमिताभ बच्चन को यह कार फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा(Vidhu Vinod Chopra) ने 2007 में 'एकलव्य' फिल्म के दौरान गिफ्ट की थी। खबरों की मानें तो अमिताभ बच्चन ने यह गाड़ी मैसूर के एक बिजनेसमैन के बेचा है। ये उनके कार कलेक्शन की सबसे महंगी कार थी।
Amitabh Bachchan Sells 3.5 crores gifted car from Vidhu Vinod Chopra
Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन फैंसी गाड़िया रखना पंसद करते हैं। उनके पास कई शानदार गाड़ियों का क्लेक्शन है, जिसमें मर्सिडीज एस-क्लास, रेंज रोवर,बेंटले जीटी, Mini Cooper and a Lexus SUV जैसे कार शामिल हैं। बिग बी 2 नंबर को लकी मानते हैं। उनकी जन्म की तारीख का जोड़ भी 2 ही है। उनकी सभी कारों के नंबरों में भी 2 अंक जरूर होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Sells 3.5 crores gifted car from Vidhu Vinod Chopra
Amitabh Bachchan
फैंटम V। सीरीज 2003 में लॉन्च हुई थी लेकिन साल 2017 में कंपनी ने इसे बंद कर दिया। इसके सिर्फ 10 हजार मॉडल्स ही मार्केट में उतारे गए थे। पर्सनल तौर पर उन्होंने रोल्स रॉयस फैंटम का काफी इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Sells 3.5 crores gifted car from Vidhu Vinod Chopra
Amitabh Bachchan,taapsee pannu - फोटो : social media

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में आमिर खान के साथ नजर आए थे। फिल्म बॉक्सऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब बिग-बी सुजॉय घोष की फिल्म 'बदला' में नजर आने वाले हैं। बदला में वह तापसी पन्नू के साथ नजर आने वाले हैं। 'बदला' के बाद अमिताभ बच्चन के पास 'ब्रह्मास्त्र' जैसी फिल्म भी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed