फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सब सोचते थे मेरी आंखों की रोशनी चली गई', चश्में में पुरानी तस्वीर साझा कर बिग बी ने खोला राज

Sat, 17 Apr 2021 10:41 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 17 Apr 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Amitabh bachchan share old photo of himself wearing sunglasses said those were the days when people thought i had lost my eye sight
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के समय के ज्यादातर कलाकार जहां फिल्मों से दूर हो चुके हैं तो वहीं बिग बी अभी तक एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में कर रहे हैं। इसके साथ ही वो सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। बिग बी कभी अपनी नई तो कभी कुछ यादगार पुरानी तस्वीरे भी फैंस संग साझा करते रहते हैं। अब हाल ही में अमिताभ ने अपनी एक बेहद ही कूल तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। इस तस्वीर में  वो बैंगनी रंग का कोट और काला चश्मा पहने नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने एक बेहद खास बात बताई है।

Amitabh bachchan share old photo of himself wearing sunglasses said those were the days when people thought i had lost my eye sight
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

बिग बी ने पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'वो भी क्या दिन थे'। आगे उन्होंने लिखा 'उन दिनों जब सार्वजनिक रूप से या सार्वजनिक समारोहो में चश्मा लगाने को कूल नहीं माना जाता था।लोगों का उस वक्त लगता था कि मेरी आंखों की रोशनी चली गई है'। उनके इस तस्वीर पर रणवीर सिंह ने भी खास कमेंट किया है।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

Amitabh bachchan share old photo of himself wearing sunglasses said those were the days when people thought i had lost my eye sight
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

वहीं फैंस को भी शहंशाह की ये तस्वीर काफी पसंद आई है। लोग इस तस्वीर पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से बिग बी अपने पुराने दिनों को काफी याद कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपनी एक और शानदार तस्वीर साझा की थी जब उन्होंने मैडिसन स्कवायर गार्डन में पहली बार लाइव परफॉर्मेंस दी थी।उन्होंने जो तस्वीर साझा की थी उसमें युवा अमिताभ माइक्रोफोन के साथ नजर आ रहे थे। वहीं, पीछे एक बोर्ड पर लिखा था, 'लाइव टुनाइट अमिताभ बच्चन।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh bachchan share old photo of himself wearing sunglasses said those were the days when people thought i had lost my eye sight
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

अभिनेता ने लिखा, ‘1983, मेरा पहला लाइव परफॉर्मेंस.. वह पीछे का साइन बोर्ड न्यूयॉर्क के मैडिसन स्कवायर गार्डन का है। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित स्टेडियम में पहली बार कोई भारतीय परफॉर्मर।‘ उनकी इस तस्वीर को फैंस ने तो पसंद किया ही था साथ ही उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा ने भी दिल इमोजी पोस्ट किया था।




 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)


 

विज्ञापन
Amitabh bachchan share old photo of himself wearing sunglasses said those were the days when people thought i had lost my eye sight
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

बिग बी को हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में 52 साल पूरे हो गए। उन्होंने दर्शकों का फिल्मों और टीवी से तो मनोरंज किया ही है वहीं अब फैंस को उनके पुराने दिनों की यादें भी अच्छी लग रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो बिग बी बहुत जल्द 'ब्रह्मास्त्र', 'झुंड' और 'चेहरे' में नजर आने वाले हैं। ब्रह्मास्त्र में अमिताभ संग रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed