कोरोना वायरस की वजह से सितारों को अपने सारे काम खुद ही करने पड़ रहे हैं। कोई बर्तन धो रहा है तो कोई झाड़ू-पोछा कर रहा है। अब जबकि सभी सितारे अपने-अपने घरों में हैं तो उनका काफी समय सोशल मीडिया पर बीत रहा है। ऐसी ही एक थ्रोबैक तस्वीर सामने आई है। फैंस के लिए तस्वीर को पहचान पाना उतना भी मुश्किल नहीं है।
बूढ़ा होने पर छलका अमिताभ बच्चन का दर्द, स्कूल के दिनों की तस्वीर की शेयर
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन फिल्मों और विज्ञापनों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के लिए अक्सर शेयर करते हैं। अमिताभ बच्चन ने अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की है। उन्होंने जो कैप्शन दिया है उससे लग रहा जैसे उन्हें अपने बूढ़े होने पर गुस्सा आ रहा है।
अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'एक बार की बात है...? ना, कोई साल नहीं दिया गया है। शायद, आज के युवा सितारों के माता-पिता ने तब तक उनके बारे में सोचा भी नहीं होगा। धिक्कार है, मैं बूढ़ा हूं...' अमिताभ बच्चन की ये तस्वीर उनके स्कूल के दिनों की लग रही है।
A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on
एक अन्य तस्वीर में अमिताभ बच्चन घर में बने जिम में नजर आ रहे हैं। वो खुद को फिट रखने के लिए यही एक्सरसाइज करते हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'खुद को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज करिए।'
Keep the gym going .. build resistance .. fight fight fight !!! 🏋️♂️🏋️💪💪
A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on
पिछले दिनों अमिताभ बच्चन फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में व्यस्त थे। साल 2018 से इसकी शूटिंग चल रही है। 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की रिलीज पिछले एक साल से लगातार टल रही है। आखिरी बार अमिताभ बच्चन ने फिल्म के साथी कलाकारों के साथ एक वीडियो में इसकी रिलीज डेट चार दिसंबर 2020 घोषित की थी। अब जब फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है तो इसका रिलीज होना मुश्किल ही लग रहा है। फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका है।
सोनम कपूर लोगों को दे रही थीं सलाह, मेकअप को लेकर हुईं ट्रोल तो अब दिया ये जवाब