फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने बोमन ईरानी और अनुपम खेर संग शेयर की मजेदार तस्वीर, बोले- ये उम्र का तकाजा है

Sun, 01 May 2022 06:00 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 01 May 2022 06:00 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan shared a funny picture with Boman Irani and Anupam Kher, said ye umra ka takaza hai
अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन 79 साल की उम्र में भी खुद को काफी फिट रखते हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी वह अपनी फिल्मों के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर लगभग हर दिन कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। रविवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही है।

Amitabh Bachchan shared a funny picture with Boman Irani and Anupam Kher, said ye umra ka takaza hai
अमिताभ बच्चन-सूरज बड़जात्या - फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर में दिखी ऊंचाई की स्टारकास्ट

तस्वीर में अमिताभ बच्चन अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। वह बोमन ईरानी और अनुपम खेर के कंधों पर हाथ रखकर स्टंट करने की कोशिश कर रहे हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'ये उम्र का तकाजा है, हैरतअंगेज नजारा है।' बता दें कि तीनों एक्टर पहली बार एक साथ फिल्म 'ऊंचाई' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या कर रहे हैं। फिल्म के सेट से इससे पहले भी कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं जिसमें तीनों अभिनेता मस्ती करते दिखे थे।

Amitabh Bachchan shared a funny picture with Boman Irani and Anupam Kher, said ye umra ka takaza hai
अमिताभ बच्चन-अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
रनवे 34 में दिखे थे अमिताभ

हाल ही में रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म 'रनवे 34' में अमिताभ बच्चन अहम भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म 29 अप्रैल को रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके अलावा रकुल प्रीत सिंह ने भी काम किया है। हालांकि फिल्म को उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की टक्कर टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2 से थी, लेकिन इस जंग में अजय की फिल्म पिछड़ती नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan shared a funny picture with Boman Irani and Anupam Kher, said ye umra ka takaza hai
ऊंचाई की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों में आएंगे नजर

ऊंचाई के बाद अमिताभ कई और फिल्मों में काम करते दिखेंगे। इस समय उनकी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। 9 सितंबर को रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्रमास्त्र रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अमिताभ ने भी अहम रोल निभाया है। इसके अलावा वह द इंटर्न, प्रोजेक्ट के, गुडबाय में नजर आने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed