सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Bhagyashree: शादी के बाद भाग्यश्री ने नहीं किया रोमांटिक फिल्मों में काम, ये है बड़ी वजह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Sun, 01 May 2022 05:53 PM IST
विज्ञापन
bhagyashree reveals how possessive husband would not let her work in romantic films
भाग्यश्री और हिमालय दासानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

टेलिविजन से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया से रातोंरात स्टार बन गई थीं। इस फिल्म के बाद तो भाग्यश्री ऐसी हिट हुईं कि हर कोई उन्हें अपनी फिल्म में लेने के लिए बेताब था। फिर कुछ दिनों के बाद उन्होंने अचानक शादी करके सभी को चौंका दिया था। भाग्यश्री ने हिमालय दसानी से शादी की थी। शादी के बाद वह पूरी तरीके से हाउस वाइफ बन गईं। हाल ही में एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में भाग्यश्री ने बताया कि कैसे उन्होंने अपनी हाउसवाइफ वाली ड्यूटी को संभाला।

Trending Videos
bhagyashree reveals how possessive husband would not let her work in romantic films
भाग्यश्री पति हिमालय दासानी - फोटो : insta

भाग्यश्री ने बताया कि उनके घर की दुनिया बाहरी दुनिया से बिल्कुल अलग थी। उन्होंने बताया कि उनके पति बहुत पजेसिव हैं इसलिए उन्होंने शादी के बाद भाग्यश्री को रोमांटिक फिल्मों में काम करने के लिए मना कर दिया था। उन्होंने बताया कि फिल्मों के चयन को लेकर उनका दायरा बहुत सीमित हो गया था। भाग्यश्री का कहना था कि उनका ससुराल बाहर की तरह बिल्कुल नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bhagyashree reveals how possessive husband would not let her work in romantic films
भाग्यश्री - फोटो : सोशल मीडिया

भाग्यश्री ने बताया जब वह बाहर से घर आती थीं तो वह अभिनेत्री भाग्यश्री नहीं होती थी। उन्होंने बताया मेरी शादी ऐसे घर में हुई, जिसका फिल्मों से कोई लेना-देना नहीं है। इसलिए उन्हें फिल्मी दुनिया के बारे में कोई जानकारी भी नहीं थी। उन्होंने बताया कि जब वह घर में होती थीं तो उनकी दुनिया अलग होती थी और जब वह बाहर आती थीं तो दुनिया बदल जाती थी। वह शादी के बाद भी काम करना चाहती थीं, लेकिन पति नहीं चाहते थे कि वह रोमांटिक फिल्मों में काम करें। जिसके चलते कई बार दिक्कतें भी आईं।

bhagyashree reveals how possessive husband would not let her work in romantic films
भाग्यश्री और हिमालय दासानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भाग्यश्री ने मैंने प्यार किया से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह सुमन की भूमिका में थीं। इसके अलावा उन्होंने 'कैद में है बुलबुल', 'त्यागी और पायल', 'घर आया मेरा परदेसी', 'सौतन की सौतन', 'हमको दीवाना कर गए', 'रेड अलर्ट: द वॉर इन', 'सीताराम कल्याण' जैसी तमाम फिल्मों में अभिनय किया था। साल 1990 में उन्होंने हिमालय से शादी की थी। उनके दो बच्चे 'अभिमन्यु दसानी' और 'अवंतिका दसानी' हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed