फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक तस्वीर में नजर आईं अमिताभ बच्चन की तीन पीढ़ियां, ट्विटर में जमकर कमेंट कर रहे यूजर्स

Fri, 31 May 2019 05:06 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Fri, 31 May 2019 05:06 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan shared a generation picture on twitter
BIG B AND JAYA BACHCHAN - फोटो : amar ujala

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। इसी के चलते उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें बच्चन परिवार की तीनों पीढ़ी एक साथ नजर आ रही है। इस तस्वीर को बिग बी ने एक ही फ्रेम में जड़कर अपने फैन्स के लिए शेयर किया है। 

amitabh bachchan shared a generation picture on twitter
बॉलीवुड - फोटो : Twitter

बिग बी ने ये खास और खूबसूरत तस्वीर को बुधवार रात को अपने ट्विटर अकांउट से एक कोलाज बनाकर शेयर किया जिसमें बच्चन परिवार की तीनों पीढ़ी साथ नजर आ रही है। तस्वीर की बात करें तो इसमें उनके पिता हरिवंश राय बच्चन ने बेटे अमिताभ को गोद में लिया हुआ है। ठीक इसी तरह बिग बी, बेटे अभिषेक को पकड़े हुए हैं और अपने दादा जी और पिता की तरह अभिषेक भी अपनी बेटी आराध्या को अपनी गोद में लिए दिख रहे हैं।

amitabh bachchan shared a generation picture on twitter
Big B

बिग बी बिना कैप्शन के कोई फोटो शेयर नहीं करते हैं। उनके द्वारा शेयर की गई ज्यादातर तस्वीरों में कैप्शन जरूर पढ़ने को मिलता है। ऐसे में इस तस्वीर को भी उन्होंने खूबसूरत कैप्शन से सजाया है। बिग बी ने कैप्शन में लिखा, 'एक ही फ्रेम में तीन पीढ़ी, बच्चन।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan shared a generation picture on twitter
amitabh bachchan - फोटो : social media

अगर बिग बी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो जल्द ही अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं।  इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, और मौनी रॉय जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। खबर है कि फिल्म के कुछ सीन अभी दोबारा शूट किए जाने हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed