{"_id":"5cf05666bdec220750609719","slug":"john-abraham-not-interested-sharing-shirtless-pictures-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मों में शर्टलेस दिखने वाले जॉन सोशल मीडिया पर क्यों शेयर नहीं करते ऐसी तस्वीरें, ये है वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मों में शर्टलेस दिखने वाले जॉन सोशल मीडिया पर क्यों शेयर नहीं करते ऐसी तस्वीरें, ये है वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Fri, 31 May 2019 03:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस सोशल मीडिया युग में कुछ फिल्मी सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने इस प्लेटफॉर्म से दूरी बनाई हुई है। दरअसल, बात कर रहे हैं जॉन अब्राहम की। सोशल मीडिया लोगों की निजी जिंदगी में झांकने का अवसर देता है, लेकिन जॉन इससे दूर ही हैं। यही कारण है कि उनके फैन्स उन्हें करीब से बहुत कम जानते हैं। अक्सर देखा गया है कि जॉन कभी भी पर्सनल लाइफ पर बात और तस्वीरें शेयर नहीं करते। जॉन का सोशल मीडिया पर होना ना के बराबर ही है।
2 of 5
john abraham
बता दें कि जॉन के इंस्टाग्राम पर कई फैन पेज के साथ-साथ ऑफिशियल एकाउंट भी है और तो और उनके 6.8 मिलियन फॉलोवर्स भी हैं लेकिन फिर भी जॉन के फैन्स उनकी ताजा तस्वीरें देखने को तरसते रहते हैं। फिल्मों में अक्सर शर्टलेस नजर आने वाले जॉन अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर कभी भी शर्टलेस तस्वीर शेयर नहीं करते हैं। उन्हें डब्बू रतनानी के फोटोशूट की वजह से शर्टलेस तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करनी पड़ी थीं।
3 of 5
john abraham with dog
- फोटो : instagram
दरअसल, जॉन अपने सोशल मीडिया अकाउंट का इस्तेमाल जानवरों की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ही करते हैं। क्योंकि उनके अकाउंट पर या तो जानवरों की सुरक्षा से जुड़े पोस्ट होंगे या फिर उनकी फिल्म के प्रमोशन से जुड़ी तस्वीरें।उन्होंने आखिरी पोस्ट 6 अप्रैल को किया था, जिसके बाद 29 मई को एक पोस्ट किया। जॉन अब्राहम ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में इसे लेकर बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
John Abraham
सोशल मीडिया को लेकर जॉन का मानना है कि इस प्लेटफॉर्म पर पॉजिटिविटी से ज्यादा निगेटिविटी फैली हुई है। जॉन को दुख है कि कुछ स्टार्स ने सोशल मीडिया को अपनी असलियत बना लिया है। जॉन ने कहा 'इस मामले में मैं बिल्कुल स्पष्ट हूं, मेरे लिए ये दुनिया किसी भी तरह से मायने नहीं रखती है, मैं छूकर महसूस करने वाली दुनिया में यकीन रखता हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
john abraham
बता दें कि अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पागलपंती को लेकर चर्चा में हैं। वह इसकी शूटिंग में बिजी ही थे कि इसे रोकना पड़ा। गौरतलब है कि एक एक्शन सीन करने के दौरान जॉन घायल हो गये थे। इस हादसे में उनके हाथों में चोट आई। डॉक्टरों ने अभिनेता को कम से कम 20 दिन के लिए आराम करने की सलाह दी थी। जॉन एक्शन फिल्मों के दमदार अभिनेताओं में से एक हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।