सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में वह अपने फैन्स को अपने काम की पल-पल की खबर साझा करते हैं। बिग बी ने एक और तस्वीर शेयर की है जिसे देख उनके फैन्स हैरान हो गए हैं। अभिनेता ने यह तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन एक बकरी को चराते नजर आ रहे हैं।
जानिए क्यों बकरी चरा रहे अमिताभ बच्चन, खुद शेयर की ये तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीर को शेयर कर बिग बी ने लिखा 'वॉक गोट।' तस्वीर में अगर अमिताभ के लुक की बात करें तो वह सफेद धोती-कुर्ता पहने दिख रहे हैं और उन्होंने लाल रंग का अंगोछा गले में डाला हुआ है। बकरी को टहलाते इस तस्वीर में उन्होंने ये बिल्कुल साफ नहीं किया कि ये कहां की है और वह बकरी के साथ क्यों नजर आ रहे हैं।
T 3138 - ... I walk goat .. !! pic.twitter.com/Q4a9YCP3lV
चलिए हम आपको बताते हैं कि इस तस्वीर के पीछे का सच। दरअसल, यह उनकी अगली फिल्म 'तेरा यार हूं मैं' से जुड़ी हुई है। यह एक तमिल फिल्म है। फिल्म हिंदी में भी रिलीज होगी। अमिताभ के अलावा फिल्म में अभिनेता सूर्या और राम्या कृष्णन भी नजर आएंगी। फिलहाल बिग बी इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में 20 साल बाद अमिताभ बच्चन फिल्म 'बड़े मियां-छोटे मियां' की को-एक्ट्रेस राम्या कृष्णन के साथ नजर आएंगे।
इससे पहले इस फिल्म से जुड़ी अमिताभ बच्चन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई थीं। इनमें से कुछ अमिताभ ने तो कुछ फिल्म के मुख्य किरदार सूर्या ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थी। जिसमें भी बिग बी का यही लुक नजर आ रहा है।
बता दें कि 'उयर्नथा मनिथन' (तेरा यार हूं मैं) बिग बी की तमिल डेब्यू फिल्म होगी। फिल्म का निर्देशन तमिलवान कर रहे हैं। फिल्म में अमिताभ फुल लेंथ रोल में नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशक तमिलवान ने एक इंटरव्यू में बताया 'अमित जी और राम्या की जोड़ी के साथ दर्शकों को दिलचस्प कहानी देखने को मिलेगी, दो बड़े कलाकारों के साथ काम करना बेहद रोमांचक होता है, फिल्म में अभी दोनों के कई शूट बाकी हैं जिनपर काम चल रहा है।'