फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lata Mangeshkar: अमिताभ बच्चन ने शेयर किया लता मंगेशकर संग अनदेखा वीडियो, पड़ोसी मुल्क पर कही ये बात

Mon, 07 Feb 2022 11:06 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 07 Feb 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan shared an unseen video with Lata Mangeshkar and say the voice of a million centuries has left us
लता मंगेशकर और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने हर किसी को पीछे छोड़कर इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। लता जी के जाने से हर कोई दुखी है। लता मंगेशकर को सोशल मीडिया के जरिए बॉलीवुड जगत के सितारों से लेकर राजनेताओं ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान तमाम लोगों ने उनके शानदार काम की बात की। लता जी के निधन के बाद उनके पुराने वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं, अब बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर के साथ अपना एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन लता मंगेशकर की खूब तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं।


 
दरअसल, अमिताभ बच्चन ने ये वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। ये वीडियो एक बॉलीवुड इवेंट का है, जिसमें तमाम सितारे दिखाई दे रहे हैं और अमिताभ बच्चन स्टेज पर नजर आ रहे हैं। इस मौके पर वह लता जी को स्टेज पर बुलाने के लिए उनका परिचय देते हैं।

Amitabh Bachchan shared an unseen video with Lata Mangeshkar and say the voice of a million centuries has left us
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में अमिताभ बच्चन लता मंगेशकर का परिचय देते हुए कहते दिख रहे है, ‘मैं कैसे उस शख्सियत का परिचय दूं, जिसका नाम खुद में ही एक परिचय है। मैं कैसे परिचय करूं उस व्यक्ति का, जिसकी आवाज देश की ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की आवाज है। मैं कैसे परिचय दूं उनका, जो सूर-ताल-संगीत सब उन्हीं के नाम से शुरू होता है और उन्हीं के नाम पर खत्म हो जाता है। इस अमूल्य रत्न का मूल्य कैसे किया जाए।’

Amitabh Bachchan shared an unseen video with Lata Mangeshkar and say the voice of a million centuries has left us
ITBP के जवान ने लता मंगेशकर को दी इस तरह श्रद्धांजलि - फोटो : Twitter @VVSLaxman281

इस वीडियो में आगे अमिताभ बच्चन कहते हैं कि हमारे पड़ोसी मुल्क जब भी हमसे मिला करते हैं तो कहा करते हैं कि हमारे पास वह बस कुछ है जो आपके पास है। बस दो चीजों को छोड़कर पहला ताजमहल और दूसरी लता मंगेशकर। इसके बाद अमिताभ बच्चन लता मंगेशकर को स्टेज पर बुलाते हैं। इस वीडियो में आगे लता मंगेशकर भी अमिताभ बच्चन की और उनके काम की तारीफ करती हैं। साथ ही स्वर कोकिला अमिताभ बच्चन को स्टेज पर अपने साथ गाना गाने के लिए आमंत्रित भी करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan shared an unseen video with Lata Mangeshkar and say the voice of a million centuries has left us
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो के कैप्शन में अमिताभ बच्चन ने लिखा, ‘वह हमें छोड़ गईं। लाखों शताब्दियों की वह आवाज हमें छोड़ गईं। अब वह स्वर्ग में गाती होंगी।’ अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा ने कमेंट करते हुए एक हार्ट इमोजी शेयर किया है। अभिनेता द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को 8 लाख 71 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और ये आंकड़ा आगे भी जारी है।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan shared an unseen video with Lata Mangeshkar and say the voice of a million centuries has left us
लता मंगेशकर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि लता मंगेशकर ने 6 फरवरी को ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह लगभग एक महीने से इस अस्पताल में भर्ती थीं। वह कोरोना और निमोनिया की चपेट में आ गई थीं। यहां पर डॉकटरों की टीम उनका लगातार इलाज कर रही थी लेकिन रविवार को वह जिंदगी की जंग हार गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed