{"_id":"628de7bda04f30539b52f9f7","slug":"amitabh-bachchan-shares-a-picture-and-says-he-tells-me-on-social-media-that-nothing-has-changed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amitabh Bachchan: बिग बी ने अपने ही लुक को किया रीक्रियेट, कहा- कुछ नहीं बदला लेकिन...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Amitabh Bachchan: बिग बी ने अपने ही लुक को किया रीक्रियेट, कहा- कुछ नहीं बदला लेकिन...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 25 May 2022 01:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी या परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करके जो कैप्शन लिखा है, उससे अभिनेता के फैंस सोच में पड़ गए हैं कि आखिर बिग बी ऐसा क्यों कह रहे हैं। फोटो के साथ उन्होंने जो कैप्शन दिया है उसे पढ़कर ऐसा लग रहा है कि शायद अभिनेता किसी बात को लेकर दुखी हैं। उन्होंने अपनी जो तस्वीर शेयर की है उसमें एक तरफ अमिताभ युवावस्था में नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरे में उनका अभी का लुक है। ऐसा लगता है उन्होंने अपने पुराने लुक को रीक्रियेट किया है।
2 of 4
अमिताभ बच्चन
- फोटो : insta
कुछ समय पहले अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह रॉयल ब्लू रंग के कोट पैंट में नजर आ रहे हैं। अभिनेता कुर्सी पर बैठे हैं और पोज दे रहे हैं। तस्वीर शेयर कर उन्होंने लिखा है- "कुछ नहीं बदला" !! अब आँखों की कमजोरी की जिम्मेदारी तो हम ले नहीं सकते ?? "हम ही जाने हाल हमारा, बदल गया है जीवन सारा" !!कैप्शन को पढ़कर अभिनेता के फैंस सोच में पड़ गए हैं। बहुत से यूजर्स तो उनका हौसला भी बढ़ाने लगे हैं।
बिग की तस्वीरें देखने के बाद फैंस लगातार कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं। सबसे पहला कमेंट अमिताभ की नातिन नव्या नंदा का आया। उन्होंने कमेंट सेक्शन में दिल वाला इमोजी बनाया है। एक यूजर ने कहा- उम्र बढ़ गई है सर और कुछ नहीं बदला है। वहीं दूसरे ने लिखा- हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे हैं। एक अन्य शख्स ने कहा- कहां कुछ बदला है सर आप तब मेरे मॉम-डैड के हीरो थे...अब मेरे हीरो हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अमिताभ बच्चन
- फोटो : insta
अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। 79 साल की उम्र में भी अभिनेता एक्टिव हैं और उनका करियर बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म सात हिंदुस्तानी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता ने आनंद, जंजीर, अभिमान, दीवार, शोले, कभी-कभी, मोहब्बतें, कभी खुशी कभी गम, पिंक, गुलाबो सिताबो और झुंड जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। बिग बी एकबार फिर ब्रह्मास्त्र और गुडबाय जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।